{"_id":"6a781970f118506c1206a88a","slug":"no-mercy-for-biker-gangs-creating-ruckus-and-drunk-drivers-on-sawan-mondays-korba-police-get-tough-hindu-narayani-sena-submits-memorandum-korba-news-c-1-1-noi1487-4592772-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba News: कनकीधाम जाने वाले कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट, हुड़दंगियों पर होगी सख्त कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba News: कनकीधाम जाने वाले कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट, हुड़दंगियों पर होगी सख्त कार्रवाई
Sun, 09 Aug 2026 02:49 PM IST
कोरबा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 02:49 PM IST
सार
सावन सोमवार पर कनकीधाम में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए कोरबा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने का फैसला लिया है। विशेष पेट्रोलिंग टीम के साथ संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा और नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बाइकर्स गिरोह और उत्पात मचाने वाले लोगों पर कार्यवाही की मांग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरबा जिले में सावन सोमवार को कनकीधाम पहुंचने वाले कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने विशेष तैयारी की है। धार्मिक यात्रा के दौरान हुड़दंग, तेज रफ्तार बाइक चलाने, फटे साइलेंसर से शोर करने और शराब के नशे में वाहन चलाने वालों पर पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए विशेष पेट्रोलिंग टीम तैनात करने के साथ संवेदनशील मार्गों और प्रमुख चौक-चौराहों पर अतिरिक्त बल लगाया जाएगा।
सावन सोमवार से पहले रविवार शाम से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु कनकीधाम की ओर रवाना होने लगते हैं। कई श्रद्धालु पैदल तो कई वाहन और समूहों के साथ कांवड़ लेकर बोल बम के जयकारे लगाते हुए यात्रा करते हैं। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस ने यातायात व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों को मजबूत करने की तैयारी की है। पुलिस पेट्रोलिंग टीम प्रमुख मार्गों पर लगातार गश्त करेगी।
कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि पिछले वर्षों में सावन सोमवार के दौरान कुछ बाइकर्स द्वारा तेज रफ्तार, फटे साइलेंसर और तेज आवाज वाले डीजे के जरिए उत्पात मचाने की शिकायतें सामने आई थीं। ऐसे मामलों में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इस बार भी पुलिस ऐसे बाइकर्स और असामाजिक तत्वों पर नजर रखेगी। शराब पीकर वाहन चलाने, मारपीट, छेड़छाड़ या सार्वजनिक स्थान पर अशांति फैलाने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सावन सोमवार के दौरान श्रद्धालुओं को होने वाली कथित परेशानियों को लेकर हिंदू नारायणी सेना के प्रमुख अरविंद अग्रवाल और उनके साथियों ने कोरबा एसपी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि कनकीधाम जाने वाले मार्ग पर कुछ असामाजिक तत्व श्रद्धालुओं के साथ अभद्रता, छेड़छाड़ और मारपीट करते हैं। संगठन ने तेज आवाज वाले डीजे और फटे साइलेंसर वाली बाइकों से होने वाले शोर पर भी रोक लगाने की मांग की है। संगठन की ओर से मांग की गई कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
पुलिस ने कनकीधाम जाने वाले मार्गों पर भीड़ और यातायात को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त बल तैनात करने का निर्णय लिया है। संवेदनशील स्थानों पर पुलिसकर्मियों की मौजूदगी के साथ विशेष पेट्रोलिंग की जाएगी। पुलिस का कहना है कि श्रद्धालुओं की धार्मिक आस्था और यात्रा की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि आस्था की आड़ में कानून तोड़ने या दूसरे लोगों के लिए परेशानी खड़ी करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।