सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Ration shop owners created ruckus at warehouse in Korba

Korba News: राशन दुकान संचालकों ने वेयरहाउस पर हंगामा किया, प्रोग्रामर से हाथापाई, दी चेतावनी

अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Tue, 24 Feb 2026 05:39 PM IST
विज्ञापन
सार

परेशान राशन दुकान संचालकों ने सरकारी वेयरहाउस पहुंचकर हंगामा किया। जहां प्रोग्रामर पर गाली-गलौज और बदतमीजी का आरोप लगा। माहौल तनावपूर्ण हो गया। नायाब तहसीलदार ने आश्वासन दिया कि जल्द वितरण होगा।

Ration shop owners created ruckus at warehouse in Korba
राशन दुकान संचालकों का हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जिले की सरकारी राशन व्यवस्था इन दिनों पूरी तरह अव्यवस्थित नजर आ रही है। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में राशन सामग्री का नियमित वितरण नहीं हो पा रहा है, जिससे आम जनता के साथ-साथ राशन दुकान संचालक भी परेशान हैं। इसी मुद्दे को लेकर बड़ी संख्या में राशन दुकान संचालक सरकारी वेयरहाउस गोदाम पहुंचे, जहां कर्मचारियों के साथ उनका वाद-विवाद और हाथापाई तक की स्थिति बन गई।

Trending Videos


आरोप है कि वेयरहाउस में पदस्थ प्रोग्रामर शिवा ने दुकान संचालकों के साथ गाली-गलौज और बदतमीजी की, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। दुकान संचालक राशन वितरण में हो रही देरी और सामग्री की अनुपलब्धता को लेकर जानकारी लेने पहुंचे थे, लेकिन वहां विवाद बढ़ गया। संचालकों ने वेयरहाउस कर्मचारियों पर मनमानी करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राशन दुकान संघ के अध्यक्ष विनोद मोदी ने बताया कि पिछले दो महीनों से राशन का वितरण नियमित रूप से नहीं हो रहा है, जिसके चलते दुकानों में उपभोक्ताओं के साथ आए दिन विवाद की स्थिति बन रही है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों द्वारा आश्वासन दिया गया था कि आज सभी क्षेत्रों में राशन सामग्री का वितरण किया जाएगा, लेकिन अब तक आपूर्ति नहीं होने से दुकान संचालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है।
 

korba


संघ के संरक्षक राम सिंह अग्रवाल ने बताया कि शहरी क्षेत्र में लगभग 78 राशन दुकानें संचालित हैं, लेकिन कुछ ही दुकानों में सामग्री पहुंची है। शेष दुकानों में वितरण नहीं होने से जनता में आक्रोश है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि शहर क्षेत्र के लिए निर्धारित राशन सामग्री को ग्रामीण क्षेत्रों में भेजा जा रहा है।

 

korba


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर तहसीलदार पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए आगे की कार्रवाई शुरू की गई। वहीं, इस संबंध में जिला खाद्य अधिकारी धनश्याम कंवर से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी। दुकान संचालकों ने चेतावनी दी है कि यदि यही स्थिति रही तो आने वाले दिनों में सभी राशन दुकानें बंद कर दी जाएंगी, जिससे जिले में खाद्य आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो सकती है।

korba


इस मामले में नायाब तहसीलदार दीपक पटेल ने बताया विवाद की स्थिति निर्मित होने पर मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए अस्वस्थ किया गया है कि जल्द ही ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में मांग के आधार पर जल्द ही वितरण कर दिया जाएगा वहीं इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed