{"_id":"699c6811a0b187973e03dba3","slug":"boyfriend-arrives-at-hospital-gets-into-brawl-over-girlfriend-korba-news-c-1-1-noi1487-3984405-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरबा जिला अस्पताल में बदसलूकी: प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, स्टाफ को दांत से काटा; पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरबा जिला अस्पताल में बदसलूकी: प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, स्टाफ को दांत से काटा; पुलिस ने दबोचा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 08:30 PM IST
विज्ञापन
सार
कोरबा के जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक ने हंगामा किया। इतना ही नहीं स्टाफ से बदसलूकी करते हुए एक कर्मचारी के हाथ पर दांत से काट लिया।
कोरबा जिला अस्पताल में युवक ने की बदसलूकी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
कोरबा के जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उस वक्त अफरा तफरी मच गई, जब एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने अस्पताल पहुंच गया। युवती नर्सिंग स्टाफ के 17 नंबर कक्ष में ड्यूटी पर थी। इस दौरान मौजूद कर्मचारियों को हस्तक्षेप करना पड़ा। समझाने के बावजूद वह नहीं माना और ड्यूटी पर तैनात स्टाफ के साथ बदसलूकी करने लगा।
Trending Videos
विवाद के दौरान युवक ने एक अस्पताल कर्मी के हाथ पर दांत से काट लिया, जिससे खून निकलने लगा। इसके बाद कर्मचारियों ने किसी तरह उसे पकड़कर अस्पताल परिसर स्थित पुलिस चौकी पहुंचाया। वहां भी युवक ने हंगामा जारी रखा और हाथापाई करने लगा। देखते ही देखते चौकी के पास लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक सहित उसके एक साथी को पकड़ लिया। दोनों की पहचान सूरज महंत और अक्षय कुमार के रूप में हुई है, जो बालको चेक पोस्ट क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। सिविल लाइन थाना प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि दोनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सह अधीक्षक रविकांत जाटवर ने बताया कि दो असामाजिक तत्व अस्पताल आए और एक महिला सफाई कर्मी से विवाद करने लगे। बीच बचाव के दौरान एक कर्मचारी को दांत से काटा गया और मारपीट की गई। मामले की शिकायत पुलिस को दे दी गई है।
