सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Forest department seized truck with sal wood worth about Rs three lakh in Korba

कटघोरा वनमंडल की कार्रवाई: कोरबा में करीब तीन लाख की साल लकड़ी जब्त, ट्रक छोड़कर चालक हुआ फरार

अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Sun, 22 Feb 2026 07:31 PM IST
विज्ञापन
सार

कोरबा के कटघोरा वनमंडल अंतर्गत पसान वनपरिक्षेत्र के ग्राम रामपुर में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए साल प्रजाति के 15 लट्ठों से भरा ट्रक जब्त किया। बरामद लकड़ी की मात्रा करीब 6.50 घन मीटर आंकी गई है। 

Forest department seized truck with sal wood worth about Rs three lakh in Korba
कोरबा में करीब तीन लाख की साल लकड़ी जब्त
विज्ञापन

विस्तार

कोरबा में कटघोरा वनमंडल के पसान वनपरिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम रामपुर क्षेत्र में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए साल प्रजाति की लकड़ी से भरा ट्रक जब्त किया है। चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार शनिवार 21 फरवरी की देर रात वन विभाग को मुखबिर से सूचना मिली कि राजस्व क्षेत्र में काटी गई साल लकड़ी का अवैध परिवहन ट्रक के माध्यम से किया जा रहा है। सूचना मिलते ही वनमंडलाधिकारी के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। उप वनमंडलाधिकारी के मार्गदर्शन में वन परिक्षेत्र अधिकारी पसान, वनपाल ईश्वरदास मानिकपुरी, वनपाल कौशल प्रसाद द्विवेदी, सुरक्षा श्रमिक भीमसेन सहित वन अमले ने घेराबंदी कर कार्रवाई शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन
 

korba

 

मध्यरात्रि करीब 1:40 बजे संदिग्ध वाहन का पीछा किया गया। रामपुर से धवलपुर मार्ग पर कुछ दूरी तय करने के बाद चालक ट्रक को लावारिस हालत में छोड़कर फरार हो गया। तलाशी के दौरान ट्रक से साल प्रजाति के कुल 15 नग लट्ठे बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित मात्रा लगभग 6.50 घन मीटर आंकी गई है।


जब्त लकड़ी की अनुमानित कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई गई है, जबकि ट्रक की कीमत लगभग 20 लाख रुपये आंकी गई है। वन विभाग ने ट्रक क्रमांक एमपी17 एचएच 3677 को जब्त कर वन अपराध प्रकरण कायम कर लिया है।

कटघोरा डीएफओ निशांत कुमार ने बताया कि वाहन जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और फरार चालक की तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि अवैध लकड़ी कटाई और परिवहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

korba

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed