सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Prayagraj police reached Varanasi to investigate Swami Avimukteshwarananda case of magh mela

UP: प्रयागराज पुलिस के काशी पहुंचने पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले- कहीं भाग नहीं रहा हूं, पूरा सहयोग करूंगा

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 23 Feb 2026 11:24 AM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद प्रकरण की जांच के लिए प्रयागराज पुलिस के वाराणसी पहुंचने की चर्चा सोमवार की सुबह से केदार घाट स्थित विद्या मठ पर रही। इस दौरान स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने मीडिया से बातचीत भी की। 

Prayagraj police reached Varanasi to investigate Swami Avimukteshwarananda case of magh mela
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि अगर मेरे ऊपर कोई आरोप लगा है तो पुलिस इसकी जांच करवाए, हम पूरा सहयोग करने को तैयार हैं, ताकि जल्दी से मेरे ऊपर लगे कलंक का निस्तारण हो सके। कहा कि कहानी गढ़कर मेरे ऊपर झूठा आरोप लगाया गया है।

Trending Videos


सोमवार को श्रीविद्या मठ में मीडिया से बातचीत में कहा कि जनता को उत्तर प्रदेश पुलिस पर विश्वास नहीं हैं, मेरे ऊपर लगे आरोपों की जांच उन प्रदेशों की पुलिस से कराई जाए, जो गैर भाजपा सरकार की हो। गिरफ्तारी को लेकर कहा कि गिरफ्तारी के लिए पुलिस के पास कोई साक्ष्य नहीं है। क्योंकि इसके सभी आरोप झूठे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Holi 2026: होली पर यात्रियों को तोहफा, इन रूटों के लिए रोडवेज बेड़े में शामिल होंगी 137 अतिरिक्त बसें

कहा कि माघ मेले में तमाम सीसीटीवी लगे थे। उसकी जांच की जाए। कैमरा के जद में सब कुछ होगा, जो भी घटनाएं हुई होगी, वह प्रकाश में आ जाएगा। शकराचार्य पर प्रयागराज माघ मेले में यौन शोषण के आरोप में वहां की पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की है। इस मामले में प्रयागराज पुलिस के वाराणसी पहुंचने को लेकर सोमवार को सुबह से ही केदारघाट स्थित श्रीमठ में गहमागहमी रही। उनकी गिरफ्तारी को लेकर चर्चाएं गर्म रही। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी प्रयागराज पुलिस के आने खबर है, लेकिन अभी आई नहीं है।

पुलिस का पूरा सहयोग करूंगा

कहा कि गिरफ्तारी का प्रश्न नहीं बनता है लेकिन गिरफ्तारी होगी तो उसके लिए भी तैयार हूं। गिरफ्तारी जो घटना हुई है उसका एविडेंस सुरक्षित रखने के दृष्टि से हो सकती है। लेकिन शिकायतकर्ता की ओर से इतने दिन बिता दिए गए हैं, हम कहीं भागे नहीं जा रहे हैं। ⁠इसलिए गिरफ्तारी का प्रश्न नहीं है। उसके बाद भी गिरफ्तारी होती है तो कालनेमि चाहता है कि समाज के सामने हमे दोषी सिद्ध किया जाए। कहा कि पुलिस का पूरा सहयोग करूंगा। पुलिस का कोई विरोध नहीं करेंगे। शंकराचार्य ने कालनेमि कहकर उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। 

शंकराचार्य ने कहा कि पुलिस को मामले को निस्तारित करने में जितनी रुचि है उतनी हमे भी है। मठ में आए अधिवक्ताओं को लेकर कहा कि कुछ अधिवक्ता यहां आए हैं वो अपने श्रद्धा से आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed