सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Five accused including two criminal opened fire at BHU Police FIR against 40 students in Varanasi

UP Crime: दो जिला बदर सहित पांच आरोपियों ने बीएचयू में बरसाईं गोलियां, 40 छात्रों के खिलाफ भी प्राथमिकी

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 23 Feb 2026 10:37 AM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: बीएचयू में दो जिला बदर सहित पांच आरोपियों ने गोलियां बरसाईं। जाम लगाने और धक्कामुक्की में 40 छात्रों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Five accused including two criminal opened fire at BHU Police FIR against 40 students in Varanasi
बिरला ए हॉस्टल के बाहर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को समझाते चीफ प्रॉक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बीएचयू के बिरला ए हॉस्टल के पास छात्र रौशन मिश्रा पर शनिवार की रात चार गोलियां बरसाने के मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ लंका थाने में देर रात नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई। आरोपियों में सासाराम निवासी पीयूष कुमार तिवारी, ऋषभ, तपस, क्षितिज उपाध्याय और अभिषेक उपाध्याय शामिल हैं। क्षितिज उपाध्याय और अभिषेक उपाध्याय को जिलाबदर किया जा चुका है। क्षितिज उपाध्याय को 12 जनवरी को ही छह महीने के लिए जिलाबदर किया गया था। दोनों को साजिश दूसरी तरफ, जाम लगाने, धक्कामुक्की और गालीगलौज करने के आरोप में 40 अज्ञात छात्रों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

Trending Videos


जिलाबदर के आदेश के बावजूद वह अभिषेक उपाध्याय के साथ घटनाओं को अंजाम दे रहा है। दोनों के खिलाफ 5 फरवरी को चितईपुर थाने में बीएचयू के इतिहास विभाग के एक शोध छात्र को रात में रोककर धमकाने के मामले में भी प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पिछले साल मार्च में अभिषेक उपाध्याय को भी तीन महीने के लिए जिलाबदर किया गया था, लेकिन एक महीने के भीतर ही जिलाबदर अवधि के दौरान बीएचयू में पीडीएफ कर रहे सौरभ राय को धमकाने के मामले में लंका पुलिस के सामने से भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Varanasi News: दालमंडी में व्यापारियों से मिलने जा रही भाजपा नेत्री पूजा यादव को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अब बीएचयू परिसर में गोलियां बरसाने के मामले में अभिषेक उपाध्याय पर तीन और क्षितिज उपाध्याय पर दो नई प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। इन दोनों के खिलाफ विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं। ज्यादातर मामलों में दोनों के नाम साथ हैं। लंका पुलिस इन दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। प्रभारी निरीक्षक लंका राजकुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।

Five accused including two criminal opened fire at BHU Police FIR against 40 students in Varanasi
बिरला ए हॉस्टल के बाहर प्रदर्शन करते छात्र - फोटो : अमर उजाला

चीफ प्रॉक्टर को गोली दी, सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस
बीएचयू परिसर में फायरिंग के बाद सुरक्षाकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की, गाली-गलौज और सड़क जाम कर धरना-प्रदर्शन करने वाले लगभग 40 अज्ञात छात्रों के खिलाफ लंका थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मुख्य सुरक्षाधिकारी परमानंद सिंह की तहरीर के आधार पर दर्ज मामले की जांच के दौरान पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और वीडियो खंगाल रही है। मुख्य सुरक्षाधिकारी परमानंद सिंह ने पुलिस को बताया कि चीफ प्रॉक्टर कार्यालय को सूचना मिली थी कि बिरला ए छात्रावास के पास फायरिंग हुई है। सूचना पर प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्य सुरक्षाकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। आरोप है कि लगभग 40 छात्रों का समूह उग्र हो गया और चीफ प्रॉक्टर के नाम पर गालीगलौज की। सुरक्षाकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की भी की गई। आक्रोशित छात्रों ने बिरला-रुइया चौराहे को जाम कर सड़क यातायात पूरी तरह बाधित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed