सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Holi 2026 roadways running 137 bus Varanasi to Gorakhpur route

Holi 2026: होली पर यात्रियों को तोहफा, इन रूटों के लिए रोडवेज बेड़े में शामिल होंगी 137 अतिरिक्त बसें

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 23 Feb 2026 10:54 AM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: होली पर रोडवेज बेड़े में शामिल 137 अतिरिक्त बसें होंगी। इनमें वाराणसी से गोरखपुर मार्ग पर सर्वाधिक 114 बसों का संचालन होगा।  इससे होली पर यात्रियों का सफर आसान हो जाएगा।  

Holi 2026 roadways running 137 bus Varanasi to Gorakhpur route
रोडवेज की बसें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

होली पर नौकरी से घर वापस आने वालों को काफी सहूलियत मिलने वाली है। इसके लिए रोडवेज बेड़े में 137 अतिरिक्त बसें शामिल की जाएंगी। होली के मद्देनजर वाराणसी परिक्षेत्र से 28 फरवरी से 9 मार्च तक कुल 370 बसों का संचालन किया जाएगा। वर्तमान में रोडवेज की 233 बसें संचालित हो रही हैं, जिनमें 137 अतिरिक्त बसें और जोड़ी जाएंगी।

Trending Videos


वाराणसी से गोरखपुर मार्ग पर सर्वाधिक 114 बसों का संचालन होगा। क्षेत्रीय प्रबंधक परशुराम पांडेय ने बताया कि वाराणसी-शक्तिनगर-बैढ़न मार्ग पर 68 तथा वाराणसी-लखनऊ मार्ग पर 55 बसों का संचालन किया जाएगा। आवश्यकता के अनुसार अन्य मार्गों पर फेरों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज कर्मचारियों को मिलेगा इंसेंटिव

होली पर रोडवेज चालकों और परिचालकों को विशेष इंसेंटिव भी दिया जाएगा। लगातार 9 दिन तक ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को 400 रुपये प्रति दिवस की दर से एकमुश्त 3600 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इस अवधि में औसतन 300 किलोमीटर प्रतिदिन संचालन करना अनिवार्य होगा। यदि कर्मचारी पूरे 10 दिन तक नियमानुसार बस का संचालन करता है, तो उसे प्रतिदिन 450 रुपये की दर से 4500 रुपये प्रोत्साहन राशि मिलेगी।

रूटवार बसों की संख्या

मार्ग वर्तमान बसें अतिरिक्त बसें
गाजीपुर–दिल्ली 00  01
जौनपुर–दिल्ली  00   02
वाराणसी–लखनऊ   40 15
वाराणसी–कानपुर 20 08
वाराणसी–गोरखपुर 74 40
वाराणसी–शक्तिनगर–बैढ़न 53 15
जौनपुर–गोरखपुर–प्रयागराज 12 08
जौनपुर–कानपुर 12 10
गाजीपुर–लखनऊ–कानपुर 14 25
गाजीपुर–गोरखपुर 02 08
शक्तिनगर–लखनऊ 04 03
शक्तिनगर–कानपुर 02 02

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed