सब्सक्राइब करें

शुभम के कत्ल में किसका हाथ?: प्रेमिका की मां ने दी धमकी, 24 घंटे बाद मिली लाश; क्रिकेट का किस्सा भी आया सामने

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: विकास कुमार Updated Sun, 22 Feb 2026 07:51 PM IST
सार

पिता राजेश शुक्ला ने आरोप लगाया कि एक दिन पहले ही गांव की महिला उनके घर आई थी। बोल रही थी कि अपने बेटे को मना कर लो, नहीं तो मरवा दूंगी। पिता के मुताबिक उन्होंने और उनके बेटे ने कहा था कि अपनी बेटी को भी मना करो की वह फोन न करें। इसे लेकर दोनों में वाद-विवाद भी हुआ था। 

विज्ञापन
man stabbed to death in jaunpur mother said son talk to a girl
जौनपुर में युवक की बेरहमी से हत्या - फोटो : अमर उजाला

यूपी के जौनपुर स्थित बरसठी थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में रविवार को प्राथमिक विद्यालय के पीछे सड़क किनारे शुभम शुक्ला (22) की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। चाकू नाभि और सीने के पास घोंपा गया है। मृतक की मां ने रोते हुए जिला अस्पताल में कहा कि बेटा दूसरी बिरादरी की लड़की से बात करता था। उन्हीं लोगों ने वारदात को अंजाम दिया होगा। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले में एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Trending Videos
man stabbed to death in jaunpur mother said son talk to a girl
जौनपुर में युवक की हत्या - फोटो : अमर उजाला

खून से लथपथ झाड़ियों में पड़ा था शुभम
जमुनीपुर निवासी शुभम शुक्ला (22) रविवार करीब 12 बजे घर से कुछ दूरी पर स्थित प्राथमिक विद्यालय के पीछे सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़ा मिला। गांव के ही एक व्यक्ति की नजर जब उस पर पड़ी तो तत्काल इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही पिता राजेश शुक्ला और छोटे भाई अंकित शुक्ला मौके पर पहुंचे। शुभम खून से लथपथ झाड़ियों के बीच पड़ा था। परिजन घटना की जानकारी पुलिस को सूचना दिए। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से शुभम को नजदीकी अस्पताल ले गए और इसके बाद पुलिस जिला अस्पताल लेकर आई। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
man stabbed to death in jaunpur mother said son talk to a girl
शुभम के परिजन - फोटो : अमर उजाला

मां बोली- लड़की से बात करता था, इसलिए हुई हत्या
उधर, घटना को लेकर गांव में तनाव की स्थिति देखने हुए मड़ियाहूं सीओ परमानंद कुशवाहा, सदर सीओ देवेश सिंह के अलावा बरसठी, मड़ियाहूं, रामपुर, मीरगंज, नेवढ़िया थाने की पुलिस और एसओजी भी पहुंच गए। मौके पर जांच करने फोरेंसिक टीम भी बुलाई गई। वहीं, अस्पताल में रोते हुए मां क्षमा शुक्ला ने कहा कि बेटा लड़की से बात करता था। इसी को लेकर हत्या कर दी गई।

man stabbed to death in jaunpur mother said son talk to a girl
झाड़ियों में मिली थी शुभम की लाश - फोटो : अमर उजाला

एक दिन पहले ही घर पर आई थी लड़की की मां, दी थी धमकी
पिता राजेश शुक्ला ने आरोप लगाया कि एक दिन पहले ही गांव की महिला उनके घर आई थी। बोल रही थी कि अपने बेटे को मना कर लो, नहीं तो मरवा दूंगी। पिता के मुताबिक उन्होंने और उनके बेटे ने कहा था कि अपनी बेटी को भी मना करो की वह फोन न करें। इसे लेकर दोनों में वाद-विवाद भी हुआ था। शक है कि महिला ने ही वारदात को अंजाम दिलाया है।

विज्ञापन
man stabbed to death in jaunpur mother said son talk to a girl
परिवार से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

क्रिकेट खेलने को लेकर भी हुआ था विवाद
शुभम के भाई हरिओम, शिवम, शुभम और अंकित का रो-रोकर बुरा हाल है। वह ट्रैक्टर चलाकर पूरे परिवार के भरण-पोषण में अहम भूमिका निभाते था। छोटे भाई अंकित शुक्ला का कहना है कि की किसी ने उसे जानकारी दी क्रिकेट खेल में भी कुछ दिन पहले और एक दिन पहले भी विवाद हुआ था। पुलिस की जांच में यह भी बात सामने आ रही है वाद विवाद करने वाला युवक लड़की से परिचित है। फिलहाल, पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। एक युवक को हिरासत में लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed