सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Weather Update wind slowed down sun shone brightly temperature rose by one degree Celsius

Varanasi Weather: हवा की रफ्तार थमी, तीखी हुई धूप; एक डिग्री सेल्सियस बढ़ा तापमानत; जानें- अगले सप्ताह का हाल

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 23 Feb 2026 11:03 AM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में मौसम ने पूरी तरह अपना रूख बदल दिया है। दिन में हवा की रफ्तार थमने के साथ ही चटख धूप निकल रही है, जो गर्मी का अहसास करा रही है।  

Varanasi Weather Update wind slowed down sun shone brightly temperature rose by one degree Celsius
बीएचयू कैंपस में कुछ इस तरह दिखे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

वाराणसी जिले में पिछले सप्ताह तक सुबह और शाम सिहरन के बाद इस सप्ताह मौसम ने अचानक करवट ली है। दिन में हवा की रफ्तार थमने के साथ ही जिस तरह की धूप हो रही है, उसने गर्मी का अहसास करा दिया है। सोमवार की सुबह से ही गर्मी का अहसास कराने वाली चटख धूप निकली।  

Trending Videos


वहीं रविवार को भी इसी तरह का मौसम रहा। धूप भी पिछले दो दिन की तुलना में ज्यादा असरदार रही। इसका असर शाम को भी देखने को मिला। गर्मी से राहत के लिए अब लोग पंखा भी चलाने लगे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, मौसम में आए इस बदलाव की वजह से तापमान में बढ़ोतरी भी होने लगी है। रविवार को अधिकतम तापमान औसत से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक होकर 29.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। उधर न्यूनतम तापमान भी 14.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो औसत से 1.5 डिग्री अधिक रहा। 

बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि जिस तरह की स्थिति है, उससे अगले सप्ताह धूप और तीखी होने के साथ ही तापमान के 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed