सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Three youths arrested in Activa theft case for liquor party in Korba

कोरबा में एक्टिवा चोरी का खुलासा: मानिकपुर पुलिस ने तीन युवकों को दबोचा, शराब की लत पूरी करने रची थी साजिश

अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Sun, 22 Feb 2026 06:19 PM IST
विज्ञापन
सार

कोरबा के मानिकपुर चौकी क्षेत्र के पोखरी पारा गायत्री नगर बस्ती से चोरी हुई एक्टिवा मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी आपस में दोस्त हैं, जिनमें दो सगे भाई शामिल हैं।

Three youths arrested in Activa theft case for liquor party in Korba
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कोरबा के मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत पोखरी पारा गायत्री नगर बस्ती में एक्टिवा चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Trending Videos


मिली जानकारी के अनुसार पोखरी पारा गायत्री नगर बस्ती निवासी पंचराम यादव शुक्रवार को किसी काम से टीपी नगर गए हुए थे। घर लौटने के बाद उन्होंने अपनी एक्टिवा घर के बाहर खड़ी की और भोजन करने अंदर चले गए। कुछ देर बाद बाहर आने पर वाहन वहां नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने मानिकपुर चौकी में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बस्ती के ही तीन युवक एक एक्टिवा पर घूम रहे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घेराबंदी कर संदिग्धों को पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने वाहन चोरी करना स्वीकार कर लिया।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान गायत्री नगर पोखरी पारा बस्ती निवासी सूरज यादव, सुरेंद्र दास और वीरेंद्र दास के रूप में हुई है। सुरेंद्र और वीरेंद्र आपस में सगे भाई हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि तीनों दोस्त हैं और शराब पीने की लत के चलते चोरी की वारदात को अंजाम दिया। वे वाहन को बेचने की फिराक में थे और उससे मिले पैसों से शराब पार्टी करने की योजना बना रहे थे।

पुलिस ने चोरी का वाहन बरामद कर आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed