{"_id":"699c1089ee1a5f99400c9155","slug":"husband-beats-wife-to-death-with-a-stick-korba-news-c-1-1-noi1487-3982688-2026-02-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोवा से आकर किया बीवी का कत्ल: पति ने पत्नी को डंडे से पीटकर उतारा मौत के घाट, इस एक शक में बना गया जल्लाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवा से आकर किया बीवी का कत्ल: पति ने पत्नी को डंडे से पीटकर उतारा मौत के घाट, इस एक शक में बना गया जल्लाद
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 02:38 PM IST
विज्ञापन
सार
कोरबा में एक पति ने पत्नी को डंडे से पीटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने मौके पर जांच कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को भी पकड़ लिया।
पति ने पत्नी को मार डाला
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बालको थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। यहां एक एक पति ने अपनी पत्नी को डंडे से पीटकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।
Trending Videos
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच कार्यवाही प्रारंभ कर दी है। आरोपी पति को भी तत्काल पकड़ लिया गया है। आरोपी की पहचान फुलजेन तिर्की के रूप में हुई है। वह अपने बेटे के साथ गोवा में काम करता था। बीती रात वह अपने मुड़धुवा गांव स्थित घर लौटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
घर लौटने पर उसका अपनी पत्नी गीता तिर्की (36) से चरित्र शंका को लेकर विवाद हुआ। आक्रोशित होकर फुलजेन ने पत्नी पर लकड़ी के डंडे से ताबड़तोड़ वार किए। मृतका के शरीर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतका अपने छोटे पुत्र के साथ घर पर रहती थी। जबकि पति और बड़ा बेटा गोवा में रहकर काम करते थे।
बालको थाना प्रभारी युवराज तिवारी ने घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी पति फुलजेन तिर्की को हिरासत में लिया गया है। पुलिस की टीम बालको थाना प्रभारी के नेतृत्व में घटनास्थल पर जांच कर रही है। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतीश ठाकुर ने हत्या की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची थी। घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया। प्रारंभिक जांच में चरित्र शंका को लेकर हत्या करने की बात सामने आई है। फिलहाल आरोपी पति से गहन पूछताछ की जा रही है।