सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   600 women from 14 gram panchayats honored on International Women Day in Korba

Korba News: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 600 महिलाओं का सम्मान, 14 पंचायतों की सहभागिता

अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Sat, 21 Feb 2026 07:53 PM IST
विज्ञापन
सार

बरपाली तहसील में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अदाणी फाउंडेशन ने 14 ग्राम पंचायतों की 600 महिलाओं का सम्मान किया। मितानिनों और स्व-सहायता समूहों की सदस्यों को सामाजिक योगदान के लिए सराहा गया और महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया गया।

600 women from 14 gram panchayats honored on International Women Day in Korba
600 महिलाओं का मिला सम्मान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कोरबा जिले की बरपाली तहसील में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अदाणी फाउंडेशन द्वारा कोरबा पावर लिमिटेड के समीप ग्राम पताड़ी में आयोजित समारोह में आसपास की 14 ग्राम पंचायतों की लगभग 600 महिलाओं को सम्मानित किया गया।
Trending Videos


कार्यक्रम में ग्राम पताड़ी, पहंदा, खोड्डल, सरगबूंदिया, कुदूरमल, धनधनी, कटबितला, देवरमल आदि गांवों की 100 मितानिनों और 500 स्व-सहायता समूहों की सदस्यों को उनके सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। आयोजन का उद्देश्य क्षेत्र की महिलाओं को प्रोत्साहित करना और समाज में उनकी भूमिका को सम्मान देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में सुष्मिता अनंत, जिला पंचायत सदस्य, रीना सिदार, जनपद सदस्य सरगबूंदिया, तथा कुमारी वंदना गुप्ता, जिला समन्वयक मितानिन, सहित अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इसके अलावा कोरबा पावर लिमिटेड के डॉ. विकास ठाकुर, अरुण प्रसाद तथा अदाणी फाउंडेशन के अधिकारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ की गई।

सभा को संबोधित करते हुए सुष्मिता अनंत ने कहा कि आज महिलाएं देश की हर सेवा और क्षेत्र में उच्च पदों पर कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि भारत की राष्ट्रपति भी महिला हैं, जो देश की प्रगति में महिलाओं की बढ़ती भूमिका का प्रतीक है। समाज के विकास में महिलाओं का योगदान गर्व का विषय है।
 

korba

 


जनपद सदस्य रीना सिदार ने कहा कि इस तरह के सम्मान समारोह महिलाओं को आगे बढ़ने और आत्मविश्वास बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आज महिलाएं ट्रेन से लेकर विमान तक संचालित कर रही हैं और समाज के हर क्षेत्र में अपनी प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज करा रही हैं।

जिला समन्वयक मितानिन वंदना गुप्ता ने बताया कि कोरोना काल जैसे कठिन समय में मितानिनों ने मरीजों को स्वास्थ्य लाभ दिलाने में उल्लेखनीय योगदान दिया। प्रसूति सेवाओं सहित ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। कोरबा पावर लिमिटेड के डॉ. विकास ठाकुर ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं की सहभागिता समाज को नई दिशा देने का संकेत है। इससे क्षेत्रीय विकास और संयंत्र के प्रति सहयोग को भी बल मिलेगा।
 

korba

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed