सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Boards on 20 sand mines in Korba

Korba News: 20 रेत खदानों पर लगे बोर्ड, अवैध उत्खनन पर कड़ी निगरानी

अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Tue, 24 Feb 2026 10:14 PM IST
विज्ञापन
सार

कोरबा में कलेक्टर के निर्देश पर स्वीकृत 20 रेत खदानों में व्यवस्थाएं सुदृढ़ कर दी गई हैं और स्पष्ट सूचना बोर्ड लगाए गए हैं। अवैध उत्खनन और परिवहन पर रोक के लिए निगरानी बढ़ाई गई है।
 

Boards on 20 sand mines in Korba
20 रेत खदानों पर लगे बोर्ड
विज्ञापन

विस्तार

कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर खनिज विभाग द्वारा जिला कोरबा में स्वीकृत सभी 20 रेत खदानों पर आवश्यक व्यवस्थाओं का सुदृढ़ीकरण कर लिया गया है। प्रत्येक रेत खदान के मुख्य मार्ग और खदान क्षेत्र के समीप उत्खनन पट्टा विवरण की पट्टिकाएं स्थापित की गई हैं, जिससे आम नागरिकों को खदान की स्वीकृति, संचालन और संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी सरलता से उपलब्ध हो सके।

Trending Videos


खदान क्षेत्र के दोनों ओर प्रारंभिक और अंतिम सीमा बिंदुओं पर स्पष्ट बोर्ड लगाए गए हैं, जिससे खदान की परिसीमा स्पष्ट रूप से चिह्नित रहे और अनधिकृत गतिविधियों को रोका जा सके। इसके साथ ही खदान क्षेत्र में दिशा सूचक पट्टिकाएं भी स्थापित कर दी गई हैं, जिससे स्थल पर निरीक्षण और आवागमन सुगम हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप संचालक, खनिज विभाग प्रमोद कुमार नायक ने बताया कि रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा निगरानी व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। आम नागरिक किसी भी प्रकार की सूचना या शिकायत रेत खदानों से संबंधित अवैध गतिविधियों के बारे में नीचे दिए गए मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। प्रेम राजपूत- 8770924807, संजू लहरे- 8839538188, छतसिंह खैरवार- 9753266726, श्राव कुमार श्रीवास- 7447063227।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध उत्खनन या परिवहन संबंधी सूचना प्राप्त होते ही तत्काल कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और सुशासन की स्थापना में सहयोग प्रदान करते हुए किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना त्वरित रूप से उपलब्ध कराएं।

korba

 

 

korba

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed