सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Car and cash looted after luring victim under pretext of a booking victim sprayed in the eyes and tied to a tr

Korba: बुकिंग के बहाने बुलाकर कार-नकद लूटे, आंख में स्प्रे डालकर पेड़ से बांधा, कार के साथ आरोपी गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Fri, 05 Jun 2026 06:08 PM IST
विज्ञापन
सार

कोरबा बुकिंग के बहाने ढपढप बुलाकर घुड़देवा निवासी संजय कुमार केंवट से तीन बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। 

Car and cash looted after luring victim under pretext of a booking victim sprayed in the eyes and tied to a tr
korb
विज्ञापन

विस्तार

कोरबा बुकिंग के बहाने ढपढप बुलाकर घुड़देवा निवासी संजय कुमार केंवट से तीन बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। आंखों में मिर्च स्प्रे डालकर पेड़ से बांध दिया और स्कॉर्पियो CG 12 BN 9335, मोबाइल, 6 हजार नगद, स्मार्टवॉच समेत 17 लाख का सामान लूट ले गए। बांकीमोंगरा पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर स्कॉर्पियो बरामद कर ली है।



प्रार्थी संजय केंवट ने बताया कि 01.06.2026 को अज्ञात नंबर 9302271305 से फोन आया। बुकिंग में ढपढप से सिहोर मध्यप्रदेश जाना बताया। 02 जून को फिर फोन कर कहा कि आज दोस्त नहीं आ पाए, कल जाएंगे। 03 जून सुबह 4 बजे फोन कर रात 8:30 बजे निकलने और 2000 एडवांस डालने को कहा। 1500 रुपये फोन-पे करने के बाद रात 8:53 बजे 7 लोगों के साथ ढपढप मोड़ बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात 9:30 बजे संजय स्कॉर्पियो लेकर ढपढप मोड़ पहुंचा। दो मिनट बाद होंडा साइन बाइक से तीन युवक आए। दो स्कॉर्पियो में बैठ गए। एक बाइक से आगे-आगे ले गया। सुनसान जगह रोककर बाइक सवार ने गेट खोलकर आंखों में मिर्च स्प्रे डाल दिया। पीछे बैठे दो युवकों ने ड्राइवर सीट से खींचकर मारपीट की। मोबाइल-फोनपे का पासवर्ड खुलवाया। बदमाशों ने संजय को बीच सीट में दबाकर आधा घंटा घुमाया, फिर जंगल में पेड़ से बांध दिया। पूछा- “गाड़ी चाहिए या जिंदा रहना है?” संजय ने कहा- “जिंदा रहना है।” इसके बाद स्कॉर्पियो, रियलमी मोबाइल, 6 हजार नगद, कागजात, स्मार्टवॉच, एयरबड लूटकर भाग गए। बाइक वहीं छोड़ गए। संजय हाथ छुड़ाकर रेल पटरी के सहारे पुरेना पहुंचा और परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन


04.06.2026 को संजय ने थाना बांकीमोंगरा में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने नाकेबंदी की। रात 11:06 बजे चोटिया टोल बेरियर पर लूटी गई स्कॉर्पियो पकड़ी गई। आरोपी अरविंद कुमार पाल और पंकज पाल निवासी गढ़वा झारखंड गिरफ्तार हुए। दोनों ने कोरबा से लूटकर सूरजपुर ले जाना कबूला। 17 लाख की स्कॉर्पियो और मोबाइल बरामद किया गया। संजय ने बताया कि तीनों 20-25 साल के थे। दो पतले, एक मोटा। साफी से मुंह बांधे थे, छत्तीसगढ़ी बोल रहे थे। आपस में अंबिकापुर या रायपुर जाने की बात कर रहे थे। पुलिस ने धारा 309(6), 127(2), 127(6), 3(5), 61(2)(ए) बीएनएस के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।

korb

korb

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed