सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   SECL worker died in Korba road accident

कोरबा सड़क हादसा: गड्ढों से अनियंत्रित हुई बाइक, ट्रेलर की चपेट में आने से एसईसीएल कर्मी की मौत

अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Sat, 09 May 2026 09:38 PM IST
विज्ञापन
सार

कोरबा के कुसमुंडा क्षेत्र स्थित भुट्टा चौक पर सड़क के गहरे गड्ढों के कारण बाइक अनियंत्रित होने से एसईसीएल कर्मी दुखीराम ट्रेलर के नीचे आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
 

SECL worker died in Korba road accident
सड़क हादसे में एसईसीएल कर्मी की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कोरबा में शनिवार की शाम कुसमुंडा क्षेत्र के भुट्टा चौक में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण एक एसईसीएल कर्मी की जान चली गई। दुपहिया वाहन अनियंत्रित होकर गिरने से कर्मी ट्रेलर के पहियों के नीचे आ गया।
Trending Videos


मृतक की पहचान बांकी मोगरा निवासी दुखीराम के रूप में हुई है। वह SECL में कार्यरत था और शनिवार को ड्यूटी पर जा रहा था। सुबह करीब 9 बजे भुट्टा चौक पर विशाल गड्ढों के कारण उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई। दुखीराम सड़क पर गिर पड़ा और बगल से गुजर रहे ट्रेलर ने उसे कुचल दिया। कर्मी बाइक सहित ट्रेलर के पहियों में फंस गया। लोगों के शोर मचाने पर ट्रेलर चालक ने वाहन रोका। मौके पर मौजूद लोगों ने दुखीराम को पहियों के नीचे से बाहर निकाला। ट्रेलर संघ के अध्यक्ष जीतू महंत ने उसे कुसमुंडा अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कुसमुंडा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दर्दनाक हादसे के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उनका कहना है कि कुसमुंडा क्षेत्र की सड़कें जर्जर हैं और उनमें गहरे गड्ढे हैं। इन गड्ढों के कारण रोज हादसे हो रहे हैं, जिनमें लोग घायल हो रहे या जान गंवा रहे हैं। प्रशासन और SECL प्रबंधन को कई बार शिकायत के बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं कराई जा रही है।

कलेक्टर कुणाल दुदावत और पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने गुरुवार को कटघोरा-चोटिया NH-130 पर ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण किया। उन्होंने बंजारी, मड़ई मोड़ और लमना से चोटिया तक सड़क का जायजा लिया। हादसों को रोकने के लिए मोड़ से 25-50 मीटर पहले रंबल स्ट्रिप लगाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अंधे मोड़ों पर सोलर स्टड, कैट आई, रोड स्टड, रिफ्लेक्टर और रेडियम संकेतक लगाने को कहा। उन्होंने एसडीएम पोड़ी उपरोड़ा को संयुक्त टीम बनाकर रात में दुर्घटना-जन्य स्थल चिह्नित करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed