फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   3 farmers killed by lightning, struck while planting in the field, silence prevails in the village

Korba News: आकाशीय बिजली गिरने से 3 किसानों की मौत, खेत में रोपा करते समय गिरी गाज, गांव में पसरा सन्नाटा

Sat, 25 Jul 2026 08:28 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Sat, 25 Jul 2026 08:28 PM IST
सार

जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच कटघोरा क्षेत्र से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। शनिवार को कटघोरा थाना क्षेत्र के सलोरा छुरी गांव में आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे तीन किसानों की मौत हो गई।

विज्ञापन
3 farmers killed by lightning, struck while planting in the field, silence prevails in the village
आकाशीय बिजली गिरने से 3 किसानों की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच कटघोरा क्षेत्र से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। शनिवार को कटघोरा थाना क्षेत्र के सलोरा छुरी गांव में आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे तीन किसानों की मौत हो गई। घटना छुरी बकरा बाजार सब-स्टेशन के पीछे स्थित खेत में हुई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शनिवार को गांव के 25 से 30 लोग एक साथ खेत में रोपा का काम कर रहे थे। दोपहर बाद अचानक मौसम बदला और तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने लगी। इसी दौरान खेत की मेढ़ पर सीधे गाज गिरी। इसकी चपेट में आए तीन किसान गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद खेत में अफरा-तफरी मच गई। अन्य किसानों ने तुरंत तीनों को आनन-फानन में सीएचसी कटघोरा पहुंचाया। वहां मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मृतकों की पहचान बहुरंन पाटले, लक्ष्मी चंद पटेल और श्याम साहू के रूप में हुई है। तीनों छुरी गांव के निवासी थे और आपस में रिश्तेदार भी थे। मृतक के एक बेटे ने बताया कि खेत पर काफी लोग काम कर रहे थे। अचानक बारिश के साथ बिजली चमकने लगी। उसी समय मेरे पिता, चाचा और रिश्ते में दादा लगने वाले की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की जांच में जुट गई है।

कटघोरा बीएमओ डॉ. रश्मि सिंह कंवर ने बताया कि घटना के बाद तीनों को अस्पताल लाया गया था, लेकिन जांच के दौरान पता चला कि तीनों की मौत पहले ही हो चुकी थी। आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस हादसे के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है। तीन घरों के चिराग एक साथ बुझ जाने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।


प्रशासन ने परिजनों को शासन की ओर से मिलने वाली मुआवजा राशि दिलाने की प्रक्रिया शुरू करने की बात कही है। मौसम विभाग ने भी अगले कुछ दिनों तक आकाशीय बिजली और तेज बारिश की चेतावनी जारी की है। अधिकारियों ने किसानों से अपील की है कि खराब मौसम में खेतों में न जाएं और सुरक्षित स्थान पर शरण लें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed