फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   *Two Groups of School Students Clash on the Road, Beat Each Other Up Severely, Both Sides Reach Police Station

CG: सड़क पर भिड़े दो गुट के स्कूली छात्र, जमकर चले लात-घूंसे; थाने पहुंचे दोनों पक्ष, इस बात को लेकर हुआ विवाद

Fri, 14 Aug 2026 02:03 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Fri, 14 Aug 2026 02:03 PM IST
सार

नशाइन स्कूल बांकिमोंगरा के छात्रों के दो गुटों के बीच हुई मारपीट का मामला अब थाने तक पहुंच गया है। छुट्टी के समय स्कूल के बाहर बांकिमोंगरा मुख्य मार्ग पर बीच सड़क पर हुई इस हाथ-मुक्के वाली लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
*Two Groups of School Students Clash on the Road, Beat Each Other Up Severely, Both Sides Reach Police Station
छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट

विस्तार

कोरबा जिले के सनशाइन स्कूल बांकिमोंगरा के छात्रों के दो गुटों के बीच गुरुवार शाम 5 बजे हुई मारपीट का मामला अब थाने तक पहुंच गया है। छुट्टी के समय स्कूल के बाहर बांकिमोंगरा मुख्य मार्ग पर बीच सड़क पर हुई इस हाथ-मुक्के वाली लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। घटना में एक छात्र की शर्ट भी फट गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ बांकिमोंगरा थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन


सनशाइन स्कूल में कक्षा 1 से 12वीं तक की कक्षाएं संचालित हैं। गुरुवार को छुट्टी होते ही स्कूल के बाहर गहमागहमी शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि किसी मामूली बात को लेकर छात्रों के दो गुटों में विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते दोनों गुट आपा खो बैठे और बीच सड़क पर ही एक-दूसरे की हाथ-मुक्कों से पिटाई शुरू कर दी। मार्ग से गुजर रहे राहगीर इस नजारे को देखकर हैरान रह गए। काफी देर तक सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मारपीट करने वाले कुछ छात्र स्कूल ड्रेस में नहीं थे और बाइक से आए थे। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वे स्कूल के बाहर से आए नाबालिग छात्र थे। घटना के बाद भी काफी देर तक स्कूल प्रबंधन की ओर से कोई हस्तक्षेप या समझाइश नहीं की गई। न ही समय पर पुलिस को सूचना दी गई, जिससे मामला और बिगड़ गया। स्थानीय लोगों ने इसे स्कूल प्रबंधन की घोर लापरवाही बताया है। लोगों का कहना है कि पहले भी स्कूल के बाहर इस तरह की मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन छुट्टी के समय छात्रों पर निगरानी नहीं रखी जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद दोनों पक्ष बांकिमोंगरा थाने पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत ली है और घायलों का मुलाहिजा कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है। इस बीच सड़क पर हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कई लोग स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों की भूमिका पर सवाल उठा रहे हैं, तो कुछ छात्र अनुशासनहीनता को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।


शिक्षा के मंदिर में इस तरह की हिंसा से अभिभावक भी चिंतित हैं। उनका कहना है कि स्कूल प्रशासन को छुट्टी के समय सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था कड़ी करनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट

छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट

 

छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट

छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट

 

छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट

छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed