{"_id":"6a7ece120b697133e40531f2","slug":"chamoli-tunnel-tragedy-two-workers-from-chhattisgarh-dead-two-injured-rescue-operations-underway-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमोली टनल हादसा: छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की मौत, दो घायल; राहत व बचाव कार्य जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमोली टनल हादसा: छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की मौत, दो घायल; राहत व बचाव कार्य जारी
Fri, 14 Aug 2026 01:43 PM IST
हिमांशु सिंह बघेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: हिमांशु सिंह बघेल
Updated Fri, 14 Aug 2026 01:43 PM IST
सार
चमोली के पीपलकोटी में निर्माणाधीन टनल में लैंडस्लाइड के बाद पानी और मलबा भरने से 22 मजदूर फंस गए। हादसे में छत्तीसगढ़ के लोकेश्वर और भुनेश्वर की मौत हो गई, जबकि सुनील दीवान और पेन सिंह घायल हुए हैं।
विज्ञापन
चमोली टनल में राहत एवं बचाव कार्य जारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड के चमोली जिले के पीपलकोटी में निर्माणाधीन करीब 3 किलोमीटर लंबी टनल में गुरुवार शाम लैंडस्लाइड के बाद पानी रिसने लगा। मलबा और पानी भरने से टनल के अंदर काम कर रहे 22 मजदूर फंस गए। हादसे के बाद देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा। हादसे में छत्तीसगढ़ के लोकेश्वर पुत्र सोन सिंह पोयम और भुनेश्वर पुत्र सुरेंद्र कुमार की मौत हो गई। दोनों मजदूर छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे।
वहीं, हादसे में छत्तीसगढ़ के सुनील दीवान पुत्र संतोष दीवान (20) और पेन सिंह पुत्र पीला सिंह (33) घायल हुए हैं।
हादसे में दो की मौत
विष्णुगाड–पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टनल में अचानक बड़ी मात्रा में मलबा और पानी घुस आया। मलबा और पानी इतनी तेजी से आया कि करीब 28 मजदूर टनल के अंदर फंस गए। इनमें से 18 मजदूरों को बाहर निकाल लिया गया है। चार मजदूरों की मौत हो चुकी है, 13 का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि एक घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया है। वहीं, अभी भी 10 मजदूरों की तलाश जारी है।
हादसे में घायल छत्तीसगढ़ निवासी सुनील दीवान ने जिला अस्पताल में बताया कि वह टनल में सरिया बांधने का काम कर रहे थे। उस समय करीब 16-17 लोग टनल के अंदर मौजूद थे। अचानक करीब 150 मीटर दूर भारी भूस्खलन हुआ और मलबा, पानी व पत्थर तेज गति से टनल के अंदर घुस आए। मलबे के तेज दबाव से कई लोग दूर जा गिरे, जबकि कुछ मजदूर मलबे में दब गए।
विज्ञापन
ओडिशा निवासी जगेश्वर ने बताया कि वह टनल से निकलने वाले पानी को पंप के जरिए बाहर भेजने का काम करता है। शाम करीब 6 बजे अचानक तेज आवाज सुनाई दी, जो बेहद भयावह थी। इसी दौरान टनल की बिजली भी गुल हो गई। हादसे के समय वह घटनास्थल से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर था।
विज्ञापन
वहीं, हादसे में छत्तीसगढ़ के सुनील दीवान पुत्र संतोष दीवान (20) और पेन सिंह पुत्र पीला सिंह (33) घायल हुए हैं।
हादसे में दो की मौत
- लोकेश्वर पुत्र सोन सिंह पोयम, छत्तीसगढ़
- भुनेश्वर पुत्र सुरेंद्र कुमार, छत्तीसगढ़
- सुनील दीवान पुत्र संतोष दीवान (20), छत्तीसगढ़
- पेन सिंह पुत्र पीला सिंह (33), छत्तीसगढ़