सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Two vehicles collide, one driver trapped in burning cabin, dies.

Korba Accident: तेज रफ्तार का कहर, कोरबा में कोयला लदे ट्रेलर और सीमेंट गाड़ी की भीषण टक्कर, जिंदा जला चालक

अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Tue, 24 Feb 2026 10:53 AM IST
विज्ञापन
Two vehicles collide, one driver trapped in burning cabin, dies.
korba - फोटो : credit
विज्ञापन

कोरबा के बांगो थाना अंतर्गत मोरगा चौकी के नेशनल हाइवे केंदई झरना के पास कोयला लोड ट्रेलर और सीमेंट गाड़ी में आमने-सामने जबरजस्त टक्कर हो गई। दोनों ही वाहन की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके चलते टक्कर होने के बाद दोनों ही वाहनों में आग लग गई। वहीं, इस हादसे में कोयले से लदी ट्रेलर वाहन का चालक कूद कर अपनी जान बचाने में सफल हुआ। वही सीमेंट लोड वाहन का चालक केबिन में ही फंस गया। जहां जिंदा जलने से उसकी घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

Trending Videos


बताया जा रहा है कि यह घटना मंगलवार की सुबह लगभग 8 बजे सामने आई। कोयला लोड वाहन कोरबा से आ रही थी। वहीं, सीमेंट से भरा वाहन अंबिकापुर की तरफ से आ रहा था। दोनों ही वाहनों की रफ्तार तेज थी और मोड होने के कारण आमने-सामने टक्कर हो गई और घटना सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई और सड़क के दोनों तरफ वाहनों की आवाजाही बंद हो गई, लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मोरगा चौकी प्रभारी मंगतूराम मरकाम अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए तत्काल इसकी सूचना दमकल वाहन को दी गई।

बताया जा रहा है कि दमकल वाहन को इसकी सूचना देने के डेढ़ घंटे बीत जाने के बाद भी दमकल वाहन नहीं पहुंचा था। वाहन धू-धू कर जल राह था। आग की लपटे और धुआं दूर-दूर तक नजर आ रहा था। मोरगा चौकी प्रभारी मंगतूराम मरकाम ने बताया कि इस घटना में एक की मौत हुई है। वहीम, वाहन मालिक को फोन किया गया है आगे की जांच की कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed