{"_id":"69da4ccc99604462e30fb96e","slug":"unknown-woman-murder-case-solved-lover-strangled-her-to-death-accused-arrested-korba-news-c-1-1-noi1487-4151724-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: अज्ञात महिला हत्याकांड का खुलासा, प्रेमी ने गला दबाकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: अज्ञात महिला हत्याकांड का खुलासा, प्रेमी ने गला दबाकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 09:23 PM IST
विज्ञापन
सार
कोरबा थाना पसान पुलिस ने अज्ञात महिला की हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। प्रेमी ने ही जंगल में ले जाकर गला दबाकर महिला की हत्या की थी। आरोपी सुकदेव करियाम को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
korba
विज्ञापन
विस्तार
कोरबा थाना पसान पुलिस ने अज्ञात महिला की हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। प्रेमी ने ही जंगल में ले जाकर गला दबाकर महिला की हत्या की थी। आरोपी सुकदेव करियाम को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। थाना प्रभारी पसान चन्द्रपाल खांडे एवं संयुक्त टीम ने त्वरित जांच कर मामले का खुलासा किया।
Trending Videos
मामला 22 फरवरी 2026 का है। ग्रामीण रामचरण काशीपुरी निवासी पसान ने सूचना दी कि बहखाभर्रा जंगल में महुआ पेड़ के पास एक अज्ञात महिला उम्र करीब 30 से 35 वर्ष का शव अस्त व्यस्त हालत में पड़ा है। सूचना पर थाना पसान में मर्ग क्रमांक 21/2026 धारा 194 बीएनएसएस कायम कर जांच शुरू की गई। शव की शिनाख्त के दौरान गनपत सिंह मरकाम निवासी कुम्हारीसानी ने मृतिका की पहचान अपनी पत्नी जयकुंवर के रूप में की। गवाहों के कथन से मृत्यु संदेहास्पद पाई गई। जांच में मिले सीसीटीवी फुटेज में 22 फरवरी को दोपहर 3 बजकर 28 मिनट पर मृतिका को सुकदेव करियाम मोटरसाइकिल में पीछे बैठाकर ले जाता दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सीएचसी पोड़ी उपरोड़ा के डॉक्टर गजराज ने मृत्यु का कारण गला दबाना बताया और इसे अस्वाभाविक हत्या करार दिया। विवेचना और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों से स्पष्ट हुआ कि आरोपी सुकदेव करियाम मृतिका को जंगल ले गया था। 11अप्रैल 2026 को आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि जंगल में शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया। असफल रहने पर विवाद हुआ और गुस्से में आकर गला दबाकर हत्या कर दी। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।