फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Villager swept away along with his bike in overflowing canal, body found the next day in Korba

कोरबा में दर्दनाक हादसा: उफनती नहर में बाइक समेत बहा ग्रामीण, अगले दिन मिला शव

Sat, 25 Jul 2026 04:40 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Sat, 25 Jul 2026 04:40 PM IST
सार

कोरबा के कटघोरा क्षेत्र में उफनती पतरापाली नहर में बाइक समेत गिरने से 58 वर्षीय ग्रामीण की मौत हो गई। अगले दिन शव बरामद होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Villager swept away along with his bike in overflowing canal, body found the next day in Korba
korba

विस्तार

कोरबा जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। इसी बीच कटघोरा थाना क्षेत्र के पतरापाली नहर में बाइक समेत गिरने से एक ग्रामीण की मौत हो गई। तेज पानी के बहाव में बह गया। शनिवार को शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 58 वर्षीय रामसिंह के रूप में हुई है, जो जेजरा बस्ती का निवासी था। बताया जा रहा है कि रामसिंह शुक्रवार शाम को किसी काम से बाइक लेकर घर से निकला था। देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। रात भर परिवार वाले परेशान रहे।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर परिजन और ग्रामीण रामसिंह को ढूंढने निकले। इसी दौरान पतरापाली नहर के किनारे उन्हें रामसिंह की बाइक पानी में गिरी हुई दिखाई दी। शक होने पर जब आसपास खोजबीन की गई तो नहर में रामसिंह का शव भी तैरता हुआ मिला। इसके बाद तुरंत इसकी सूचना डायल 112 और कटघोरा थाना पुलिस को दी गई। घटना की खबर मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। वहीं दूसरी ओर घर में रामसिंह के शव की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही कटघोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। प्राथमिक जांच और ग्रामीणों के अनुसार आशंका जताई जा रही है कि शुक्रवार रात अंधेरे के कारण रामसिंह नाला पार करते समय फिसलकर बाइक समेत नहर में गिरने और तेज बहाव के कारण पानी में बहने से उसकी मौत हो गई।

लगातार बारिश के चलते क्षेत्र के सभी नदी-नाले उफान पर हैं। ग्रामीण रास्तों पर पानी भरा हुआ है और कई जगह आवागमन भी मुश्किल हो गया है। प्रशासन ने पहले ही लोगों से अपील की थी कि बारिश के समय नदी-नालों को पार करने में सावधानी बरतें। इस घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है। 


ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पतरापाली नहर और अन्य खतरनाक जगहों पर चेतावनी बोर्ड और बैरिकेडिंग की व्यवस्था की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों। फिलहाल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed