Korba: कोरबा में बस और कार में जोरदार टक्कर, छह से ज्यादा यात्री घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज, जानें वजह
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले कटघोरा थाना क्षेत्र में सोमवार को सेनानी पेट्रोल पंप के पास यात्रियों से भरी यादव बस और कार में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि आवाज सुनकर आसपास हड़कंप मच गया। बस और बोलेरो में सवार यात्री चीख-पुकार मचाने लगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जानकारी के अनुसार यादव बस बिलासपुर से कोरबा आ रही थी। बस में लगभग 30 से 35 यात्री सवार थे। वहीं बोलेरो में 4 लोग सवार थे। सेनानी पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे अवैध रूप से खड़ा एक ट्रक था। ट्रक के कारण बस चालक को दूसरी ओर से आ रही बोलेरो के लिए साइड नहीं मिल सका और दोनों वाहन टकरा गए। टक्कर के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय राहगीरों ने तुरंत घायलों की मदद की और उन्हें बस व बोलेरो से बाहर निकाला। हादसे में बस में सवार आधा दर्जन से अधिक यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं बोलेरो में सवार 2 लोगों की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। शेष यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं
Read More: Sawan Somwar 2026: छत्तीसगढ़ के शिवालय;यहां दशर्न मात्र से पूरी होती है मनोकामना, स्वयंभू हैं नरहरेश्वर महादेव
घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को 108 एंबुलेंस और निजी वाहनों की मदद से कटघोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार कुछ घायलों की हालत नाजुक है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया जा सकता है। हादसे के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। क्षतिग्रस्त बस और बोलेरो सड़क के बीच में पड़े होने के कारण यातायात पूरी तरह बाधित हो गया था। पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल करने का प्रयास शुरू किया।
सड़क पर अवैध रूप से खड़े ट्रक को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। कटघोरा पुलिस ने सभी घायलों के परिजनों को सूचना दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि हाईवे किनारे खड़े अवैध वाहनों पर सख्त कार्रवाई हो, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसे रोके जा सकें।