फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   korea Student harassed over theft accusation commits suicide IC Mart sealed

छत्तीसगढ़ में शर्मनाक घटना: चोरी के आरोप से प्रताड़ित छात्रा ने की खुदकुशी, IC मार्ट सील

Thu, 09 Jul 2026 12:55 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कोरिया
अमर उजाला नेटवर्क, कोरिया Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 09 Jul 2026 12:55 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के कोरिया में एक छात्रा ने कथित तौर पर IC मार्ट प्रबंधन द्वारा प्रताड़ित किए जाने के बाद आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि खरीदारी के दौरान छात्रा और उसकी बहन पर चोरी का आरोप लगाकर रोका गया।

विज्ञापन
korea Student harassed over theft accusation commits suicide IC Mart sealed
छात्रा की आत्महत्या से सनसनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरिया जिले के बैकुंठपुर में एक 17 वर्षीय छात्रा की आत्महत्या का मामला सामने आने के बाद पूरे शहर में सनसनी फैल गई है। घटना के बाद परिजनों ने आईसी मार्ट प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने संबंधित मार्ट को सील कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, छात्रा अपनी बड़ी बहन के साथ आईसी मार्ट में खरीदारी करने गई थी। परिजनों का आरोप है कि दोनों पर चोरी का आरोप लगाकर काफी देर तक रोका गया। उनसे सामान की सूची बनवाई गई और छात्रा से लिखित रूप में यह स्वीकार भी कराया गया कि उसने और उसकी बहन ने दुकान से चोरी की है।
विज्ञापन


परिजनों के आरोप
मृतका के पिता, जो पुलिस विभाग में कार्यरत हैं, का कहना है कि जब वे मार्ट पहुंचे तो उनसे पहले 20 हजार और बाद में 50 हजार रुपये देने की मांग की गई। उनका यह भी आरोप है कि छात्रा की स्कूटी भी मार्ट प्रबंधन ने अपने कब्जे में रख ली और पैसे दिए बिना लौटाने से इनकार कर दिया। परिवार का कहना है कि इस घटना के बाद छात्रा गहरे मानसिक तनाव में चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार 8 जुलाई को दोपहर में छात्रा ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि कथित अपमान, दबाव और वसूली की मांग से आहत होकर छात्रा ने यह कदम उठाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। 


पुलिस ने आईसी मार्ट को सील कर जांच कर रही है कि छात्रा पर किस प्रकार का दबाव बनाया गया, क्या उससे जबरन कोई लिखित बयान लिया गया, पैसों की मांग और स्कूटी रोकने के आरोपों में कितनी सच्चाई है तथा आत्महत्या के पीछे वास्तविक परिस्थितियां क्या थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed