फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kotwar killed by attacking with sharp weapon in Bemetara

Bemetra:  फार्म हाउस की छत पर मिला कोटवार का शव, धारदार हथियार से हमला कर की गई हत्या

Thu, 10 Oct 2024 05:15 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: श्याम जी. Updated Thu, 10 Oct 2024 05:15 PM IST
सार

बेमेतरा जिले में धारदार हथियार से हमला कर कोटवार की हत्या कर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
 

विज्ञापन
Kotwar killed by attacking with sharp weapon in Bemetara
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेमेतरा जिले में हत्या का मामला सामने आया है। थानखम्हरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बेलतराम में कोटवार की हत्या कर दी गई। थानखम्हरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


जानकारी अनुसार, बेलतरा गांव में अज्ञात आरोपी ने धारदार हथियार से हमला कर ग्राम कोटवार की हत्या कर दी। घटना को फार्म हाउस में बने मकान की छत पर अंजाम दिया गया है। छत पर ही मृतक कोटवार रोहित मानिकपुरी की लाश मिली है। दोपहर में उसके छोटे भाई ने फार्म हाउस पहुंचने पर शव को देखा, जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। 
विज्ञापन


सूचना मिलने पर फोरेंसिक व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची हुई है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं। प्रथम दृष्टया यह हत्या प्रतीत हो रही है। गांव में हत्या की वारदात होने के बाद हड़कंम मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed