{"_id":"69c8e9b0d0f3135907032813","slug":"late-night-riot-in-raipur-bike-collision-sparks-dispute-violent-clashes-in-two-neighborhoods-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायपुर में देर रात बवाल: बाइक टक्कर से भड़का विवाद, दो मोहल्लों में हिंसक झड़प, भारी पुलिस बल तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायपुर में देर रात बवाल: बाइक टक्कर से भड़का विवाद, दो मोहल्लों में हिंसक झड़प, भारी पुलिस बल तैनात
अमर उजाला नेटवर्क, बलौदाबाजार
Published by: अमन कोशले
Updated Sun, 29 Mar 2026 02:31 PM IST
विज्ञापन
सार
राजधानी रायपुर के आजाद चौक थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मोमिन पारा और बढ़ई पारा इलाके में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिससे पूरे क्षेत्र में तनाव फैल गया।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
राजधानी रायपुर के आजाद चौक थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मोमिन पारा और बढ़ई पारा इलाके में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिससे पूरे क्षेत्र में तनाव फैल गया। हालात को काबू में करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल को मौके पर तैनात करना पड़ा।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विवाद की जड़ एक बाइक टक्कर को बताया जा रहा है। बढ़ई पारा के कुछ नाबालिग लड़कों की बाइक से हुई टक्कर के बाद मोमिन पारा के युवकों के साथ कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गई। रात करीब 10:30 से 11 बजे के बीच शुरू हुआ यह विवाद जल्द ही दोनों पक्षों के अन्य लोगों को भी अपनी चपेट में ले आया।
स्थिति तब और बिगड़ गई जब दोनों ओर से लाठी-डंडों के साथ हमला शुरू हो गया। झड़प में तीन युवकों के सिर पर गंभीर चोटें आईं, जबकि दोनों पक्षों के करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इस दौरान कुछ लोगों द्वारा धारदार हथियारों का भी इस्तेमाल किया गया, जिससे भय और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग थाने पहुंच गए, जिससे माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर 50 से अधिक जवानों और अधिकारियों को तैनात कर स्थिति को नियंत्रण में लिया।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। एसीपी इशु अग्रवाल ने बताया कि पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती जारी है।
Trending Videos