{"_id":"6a5b2aadf2b24c7dce0ff7f1","slug":"mahadev-satta-app-case-shefali-bagga-to-be-questioned-again-today-to-face-ed-questions-on-third-day-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"महादेव सट्टा ऐप केस: शेफाली बग्गा से आज फिर होगी पूछताछ, तीसरे दिन भी ED के सवालों का करेंगी सामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महादेव सट्टा ऐप केस: शेफाली बग्गा से आज फिर होगी पूछताछ, तीसरे दिन भी ED के सवालों का करेंगी सामना
Sat, 18 Jul 2026 12:56 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sat, 18 Jul 2026 12:56 PM IST
सार
जांच के सिलसिले में टीवी होस्ट और स्पोर्ट्स एंकर शेफाली बग्गा को शनिवार को लगातार तीसरे दिन भी रायपुर स्थित ईडी के जोनल कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन
शेफाली बग्गा से आज फिर होगी पूछताछ, तीसरे दिन भी ED के सवालों का करेंगी सामना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। जांच के सिलसिले में टीवी होस्ट और स्पोर्ट्स एंकर शेफाली बग्गा को शनिवार को लगातार तीसरे दिन भी रायपुर स्थित ईडी के जोनल कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया गया है। एजेंसी मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर उनसे विस्तृत जानकारी जुटा रही है।
सूत्रों के अनुसार, पिछले दो दिनों में ईडी ने शेफाली बग्गा से कई घंटों तक पूछताछ की। इस दौरान उनके डिजिटल प्लेटफॉर्म, ऑनलाइन गतिविधियों, कथित प्रचार सामग्री और वित्तीय लेनदेन से जुड़े बिंदुओं पर सवाल किए गए। अब एजेंसी तीसरे दौर की पूछताछ में पहले दिए गए जवाबों का सत्यापन करने के साथ कुछ नए तथ्यों पर भी जानकारी लेने की तैयारी में है।
जांच एजेंसी यह भी पता लगा रही है कि विदेश से संचालित बताए जा रहे ऑनलाइन बेटिंग प्लेटफॉर्म के प्रचार-प्रसार में उनकी किसी प्रकार की भूमिका रही या नहीं। जांच के दौरान सामने आए कुछ डिजिटल इनपुट और सोशल मीडिया गतिविधियों की भी पड़ताल की जा रही है। साथ ही उनके नाम से जुड़े एक टेलीग्राम चैनल की गतिविधियां भी ईडी के रडार पर हैं।
विज्ञापन
मामले की जांच में खंजन जगदीश कुमार ठक्कर से जुड़े संभावित संपर्क भी अहम कड़ी माने जा रहे हैं। ईडी दोनों के बीच कथित संबंधों, डिजिटल कम्युनिकेशन और संभावित वित्तीय लेनदेन की जांच कर रही है। एजेंसी का उद्देश्य यह स्पष्ट करना है कि महादेव बेटिंग नेटवर्क से जुड़े प्रचार और हवाला तंत्र में किसी प्रकार की भूमिका रही या नहीं।
फिलहाल ईडी ने मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। पूछताछ पूरी होने के बाद सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।