सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Massive fire at Miwan Steel Plant in Raipur, flames and smoke visible for several kilometers

Raipur Fire News: रायपुर के मिवान स्टील प्लांट में भीषण आग, कई किलोमीटर दूर तक दिखीं लपटें और धुआं

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 02 Jun 2026 10:29 AM IST
विज्ञापन
सार

मंदिर हसौद क्षेत्र स्थित मिवान स्टील लिमिटेड प्लांट में मंगलवार सुबह अचानक आग लगने से औद्योगिक क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरे परिसर में धुएं का घना गुबार छा गया और ऊंची लपटें दूर-दूर तक दिखाई देने लगीं।

Massive fire at Miwan Steel Plant in Raipur, flames and smoke visible for several kilometers
रायपुर के मिवान स्टील प्लांट में भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद क्षेत्र स्थित मिवान स्टील लिमिटेड प्लांट में मंगलवार सुबह अचानक आग लगने से औद्योगिक क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरे परिसर में धुएं का घना गुबार छा गया और ऊंची लपटें दूर-दूर तक दिखाई देने लगीं।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह करीब साढ़े पांच बजे प्लांट से धुआं निकलता दिखाई दिया, जिसके बाद कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना प्रशासन और दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कवायद शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग की तीव्रता अधिक होने के कारण दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। घंटों तक चले रेस्क्यू और फायर फाइटिंग ऑपरेशन के दौरान आग को फैलने से रोकने का प्रयास किया जाता रहा। मौके पर पुलिस, प्रशासन और राजस्व विभाग के अधिकारी भी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
Trending Videos


घटना के बाद प्लांट के आसपास सुरक्षा घेरा बना दिया गया। प्रशासन यह पता लगाने में जुटा है कि आग लगने के वक्त परिसर में कितने कर्मचारी मौजूद थे और किसी के प्रभावित होने की आशंका तो नहीं है। फिलहाल किसी जनहानि की पुष्टि नहीं हुई है।

प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। हालांकि तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट जैसी संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। संबंधित एजेंसियां आग के कारणों के साथ-साथ हुए नुकसान का भी आकलन कर रही हैं।

आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर तक दिखाई देता रहा। इससे आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल बन गया। राहत एवं बचाव दल लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और प्लांट परिसर को सुरक्षित करने की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed