{"_id":"6a1e8f45a14e5b010206cae6","slug":"a-teacher-who-went-for-a-morning-walk-did-not-return-home-family-files-a-complaint-bastar-news-c-1-1-noi1494-4350069-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे से शिक्षक लापता: कांकेर में सुबह 7 बजे सैर पर निकलते थे अशोक, घर नहीं लौटे तो परिवार में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे से शिक्षक लापता: कांकेर में सुबह 7 बजे सैर पर निकलते थे अशोक, घर नहीं लौटे तो परिवार में मचा हड़कंप
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 02:57 PM IST
विज्ञापन
सार
कांकेर जिले से एक शिक्षक सुबह की सैर पर निकलने के बाद लापता हो गए हैं। परिजन उनकी तलाश कर रहे हैं। शिक्षक अशोक उर्वसा सोमवार सुबह सात बजे घर से सुबह की सैर के लिए निकले थे। वह भूरभूसी स्कूल में पदस्थ हैं।
लापता शिक्षक अशोक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
कांकेर जिले के पखांजूर थाना क्षेत्र से एक शिक्षक लापता हो गए हैं। शिक्षक अशोक उर्वसा सोमवार सुबह सैर के लिए निकले थे। उसके बाद से वह घर नहीं लौटे हैं, जिससे परिजन गहरे सदमे में हैं।
परिजनों ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिक्षक के लापता होने से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। दोस्तों और रिश्तेदारों से लगातार पूछताछ की जा रही है, लेकिन अभी तक अशोक का कोई पता नहीं चल पाया है। पखांजूर थाना प्रभारी ने बताया कि सोमवार सुबह 7 बजे वह घर से निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
रोजाना की तरह निकलने के चलते परिजनों ने इसे सामान्य मानकर गंभीरता से नहीं लिया था। काफी देर तक नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। अब 24 घंटे से अधिक समय हो चुका है और वह घर नहीं लौटे हैं। पुलिस मामले की हर कोण से जांच कर रही है। परिजन पिछले दो दिनों से लगातार उनकी तलाश कर रहे हैं।
Trending Videos
अशोक उर्वसा भूरभूसी स्कूल में पदस्थ हैं। सोमवार सुबह 7 बजे उन्होंने अपने परिजनों को बताया था कि वह सुबह की सैर पर जा रहे हैं। चूंकि यह उनकी रोज की आदत थी, इसलिए परिवार ने शुरुआत में कोई चिंता नहीं की। लेकिन जब काफी समय बीत जाने के बाद भी अशोक घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। उनकी अनुपस्थिति से परिवार में गहरा तनाव और चिंता का माहौल है।
शिक्षक के लापता होने से परिजनों के मन में कई तरह की बातें सामने आ रही हैं। उन्होंने तत्काल पखांजूर थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हर संभावित पहलू से मामले की जांच कर रही है और दोस्तों व रिश्तेदारों से भी पूछताछ कर रही है। परिजन भी अपने स्तर पर लगातार अशोक की तलाश में जुटे हुए हैं।