सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Wife along with her lover and three others electrocuted her husband kanker

कातिल सरस्वती: पत्नी ने धोखे से बुलाया, प्रेमी ने शराब पिलाई, दोनों ने करंट देकर किया कत्ल; एक साल बाद खुलासा

अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 01 Jun 2026 07:57 PM IST
विज्ञापन
सार

कांकेर के बांदे थाना क्षेत्र में मुकेश विश्वास की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने पत्नी सरस्वती विश्वास, प्रेमी इंद्रजीत दास समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।आरोपियों ने शराब पिलाकर बेहोश मुकेश को ट्यूबवेल से करेंट देकर मार डाला और घटना को दुर्घटना बताकर छुपाने की कोशिश की थी।

Wife along with her lover and three others electrocuted her husband kanker
पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कांकेर जिले के बांदे थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या का खुलासा हुआ है। पुलिस ने सोमवार, 31 मई 2026 को इस मामले का पर्दाफाश किया। मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी व तीन अन्य के साथ मिलकर पति की हत्या की थी।



पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा ने बताया कि यह घटना 24 मई 2025 को हुई थी। मृतक की पहचान दल्लीराजहरा निवासी मुकेश विश्वास के रूप में हुई। उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में बांदे थाना क्षेत्र में मिला था। घटनास्थल पर मृतक के हाथों और उंगलियों में जलने के निशान थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण करंट लगना बताया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरुआती जांच में कोई सबूत न मिलने से यह मामला ब्लाइंड मर्डर था। पुलिस ने एक विशेष टीम गठित कर जांच फिर से शुरू की। जांच में मृतक की पत्नी सरस्वती विश्वास और इंद्रजीत दास के अवैध संबंध सामने आए। मृतक को इसकी जानकारी थी और वह तलाक लेने की तैयारी में था।
विज्ञापन
Trending Videos


हत्या की साजिश
आरोपियों ने मुकेश को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। सरस्वती ने धोखे से मुकेश को बुलाया। उसे खेत स्थित लाड़ी में ले जाया गया। वहां आरोपियों ने उसे अत्यधिक शराब पिलाई। अचेत अवस्था में रंजीत विश्वास के खेत में ट्यूबवेल मशीन से करंट देकर उसकी हत्या कर दी।

आरोपियों की गिरफ्तारी
हत्या को दुर्घटना या सामान्य मृत्यु दिखाने का प्रयास किया गया था। पुलिस ने मामले की गहराई से जांच की। आरोपियों से कड़ी पूछताछ करने पर उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने इस मामले में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed