{"_id":"6a1db354ce68e133d804371d","slug":"bolero-vehicle-seized-for-not-paying-loan-amount-2-accused-arrested-bastar-news-c-1-1-noi1494-4349343-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधारी वसूली का अनोखा तरीका: जगदलपुर में 70 हजार रुपये के लिए कब्जे में ली बोलेरो, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधारी वसूली का अनोखा तरीका: जगदलपुर में 70 हजार रुपये के लिए कब्जे में ली बोलेरो, दो आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 10:21 PM IST
विज्ञापन
सार
जगदलपुर में उधार के 70 हजार रुपये वसूलने के लिए दो युवकों ने एक व्यक्ति की बोलेरो गाड़ी जबरन अपने कब्जे में ले ली। शिकायत मिलने पर कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर वाहन बरामद किया और जेल भेज दिया।
गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
जगदलपुर कोतवाली थाना पुलिस ने सोमवार शाम दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दोनों आरोपियों पर आरोप है कि उन्होंने उधार लिए गए पैसे वापस नहीं मिलने पर युवक की गाड़ी जबरन अपने कब्जे में ले ली और उसका इस्तेमाल करने लगे। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की।
थाना प्रभारी कोतवाली लीलाधर राठौर ने बताया कि करीब चार माह पूर्व प्रार्थी ने आरोपी सुमित पांडे से गाड़ी खरीदने के लिए एक लाख रुपये उधार लिए थे। प्रार्थी ने तत्काल 30 हजार रुपये वापस कर दिए थे, जबकि 70 हजार रुपये देना शेष था। आरोप है कि सुमित और धीरज ने शेष 70 हजार रुपये की वसूली के लिए प्रार्थी की नई बोलेरो गाड़ी को डरा-धमकाकर अपने कब्जे में ले लिया और उसका उपयोग निजी कार्यों में कर रहे थे।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने वाहन को छिपाकर रखने की बात सामने आई। साथ ही पुलिस द्वारा बार-बार पूछे जाने पर भी सही जानकारी नहीं दी। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Trending Videos