{"_id":"6a1c4469a6644b95740b5969","slug":"kanker-police-achieve-major-success-arrest-three-members-of-inter-state-gang-involved-in-16-theft-cases-bastar-news-c-1-1-noi1494-4343881-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांकेर: पुलिस की बड़ी सफलता, चोरी के 16 मामलों में अंतर्राज्यीय गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांकेर: पुलिस की बड़ी सफलता, चोरी के 16 मामलों में अंतर्राज्यीय गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 08:07 PM IST
विज्ञापन
सार
कांकेर जिले की पुलिस के लिए रविवार का दिन काफी खास रहा। जिसका कारण है कि पुलिस ने अलग अलग थाना क्षेत्र में हुए चोरी के 16 मामलों का खुलासा करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए लाखों का मामला जब्त किया गया।
पुलिस हिरासत में आरोपी व जब्त सामान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
कांकेर जिले की पुलिस के लिए रविवार का दिन काफी खास रहा। जिसका कारण है कि पुलिस ने अलग अलग थाना क्षेत्र में हुए चोरी के 16 मामलों का खुलासा करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए लाखों का मामला जब्त किया गया। पुलिस ने इस दौरान कांकेर जिले में लगातार सोलर पंप, सोलर प्लेट पैनल, स्टार्टर एवं केबल वायर चोरी की घटनाओं पर लगाम लगा है।
मामले की जानकारी देते हुए कांकेर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पिछले लगभग 6 से 8 माह के दौरान थाना नरहरपुर, चौकी दुधावा, चौकी हल्बा तथा थाना चारामा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में किसानों एवं सिंचाई कार्यों में उपयोग किए जाने वाले सोलर प्लेट पैनल सिस्टम, सोलर पंप, स्टार्टर एवं केबल वायर की लगातार चोरी की घटनाए सामने आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी के मामलों की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा लगातार मुखबिर को लगाकर जांच किया जा रहा था।
जांच के दौरान कुछ संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान होने पर उनसे लगातार पूछताछ की गई। जिसमें ग्राम बागडोंगरी निवासी जगदीश बंजारा एवं ग्राम जामगांव निवासी परमेश्वर राठौर पर संदेह गहराने पर उन्हें थाना नरहरपुर में पूछताछ के लिए बुलाया गया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपने साथी मंहगू मरकाम, निवासी कोरडीही, थाना कुंदई, जिला नवरंगपुर (उड़ीसा) के साथ मिलकर कांकेर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से सोलर प्लेट पैनल सिस्टम, सोलर पंप, स्टार्टर एवं केबल वायर चोरी कर टाटा एस गोल्ड मैजिक वाहन के माध्यम से उड़ीसा ले जाकर बेचने की बात बताई। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के कब्जे एवं निशानदेही पर 60 नग सोलर प्लेट पैनल ,7 सेट सोलर फ्रेम, 14 नग सोलर पंप, 14 नग स्टार्टर, बड़ी मात्रा में केबल वायर बरामद किया। पूरे सामान की कुल अनुमानित कीमत 25 लाख 60 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने इस दौरान आरोपियों के पास से टाटा एस गोल्ड मैजिक वाहन,कटर मशीन, टूल किट जिनकी कीमत 7 लाख रुपये को भी जब्त किया गया। पुलिस द्वारा 32 लाख 60 हजार रुपये की संपत्ति बरामद की गई है। पुलिस ने उड़ीसा के 13 स्थानों से चोरी का माल भी बरामद किया है।
Trending Videos
ये थे मामले दर्ज
आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में अपराधिक मामले दर्ज हुए थे, जिसमें थाना नरहरपुर,चौकी दुधावा,चौकी हल्बा,थाना चारामा में 16 मामलों में धारा 303(2) (BNS) के अंतर्गत मामला सिद्ध होने पर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।

पुलिस हिरासत में आरोपी व जब्त सामान