{"_id":"6a5b097068ee8266780de801","slug":"monsoon-showers-blessings-on-chhattisgarh-again-bilaspur-receives-28-cm-of-rain-heavy-rainfall-alert-issued-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ में फिर मेहरबान हुआ मानसून: बिलासपुर में 28 सेमी बारिश; रायपुर समेत कई जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ में फिर मेहरबान हुआ मानसून: बिलासपुर में 28 सेमी बारिश; रायपुर समेत कई जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट
Sat, 18 Jul 2026 10:35 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sat, 18 Jul 2026 10:35 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय मौसम प्रणाली और पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय मौसम प्रणाली और पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। बिलासपुर में सबसे अधिक 28 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जिससे कई इलाकों में जलभराव और बाढ़ जैसे हालात बन गए। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है।
राजधानी रायपुर में शुक्रवार को दिनभर बादलों का डेरा रहा और कई हिस्सों में रुक-रुककर बारिश होती रही। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार शनिवार को भी शहर में बादल छाए रहेंगे तथा गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है। रायपुर का अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि कुछ स्थानों पर तेज बारिश हुई। पेंड्रा रोड में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन
विशेषज्ञों का कहना है कि वर्तमान में मानसून द्रोणिका उत्तर भारत से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक सक्रिय है। इसके अलावा उत्तर पाकिस्तान के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ भी बना हुआ है, जिससे प्रदेश में नमी लगातार बढ़ रही है और वर्षा की गतिविधियां तेज बनी हुई हैं।
मौसम विभाग ने रायपुर, बलौदाबाजार, बेमेतरा, दुर्ग, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जांजगीर-चांपा, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, कोरबा, महासमुंद और सक्ती जिलों के लिए अगले 24 घंटों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और जलभराव वाले क्षेत्रों में अनावश्यक आवाजाही से बचने की अपील की है।