फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   mother and daughter committed suicide by hanging themselves at home in Dhamtari

CG: 15 साल की बेटी के साथ फांसी के फंदे पर लटकी मां, पति से अनबन के बाद मायके में रह रही थी महिला

Thu, 13 Jun 2024 02:01 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: श्याम जी. Updated Thu, 13 Jun 2024 02:01 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक घक में मां और बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही मामले में आगे की जांच शुरू कर दी। 

विज्ञापन
mother and daughter committed suicide by hanging themselves at home in Dhamtari
थाना सिटी कोतवाली धमतरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धमतरी जिले में एक मां और बेटी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही आगे की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, धमतरी शहर के बनियापारा वार्ड निवासी खुशबू शर्मा की शादी दुर्ग में हुई थी। शादी के बाद पति से अनबन हो गई और वह अपने मायके वापस आ गई। पांच-छह वर्षों से वह अपने 13 साल की बेटी के साथ मायके में ही रह रही थी। दोनों ने बुधवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं, पुलिस का कहना है कि अभी आत्महत्या का कारण पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed