सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   New Gauseva Samiti formed in Balrampur: Ashish Keshari appointed president

बलरामपुर में गठित नई गौसेवा समिति: आशीष केशरी अध्यक्ष नियुक्त, गौशालाओं की निगरानी और सुधार की बड़ी जिम्मेदारी

अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर-रामानुजगंज Published by: अमन कोशले Updated Wed, 08 Oct 2025 12:22 PM IST
विज्ञापन
सार

छत्तीसगढ़ शासन की ओर से छत्तीसगढ़ गौसेवा आयोग अधिनियम 2004 एवं नियम 2005 के तहत बलरामपुर जिले में जिला स्तरीय और विकासखंड स्तरीय गौसेवा समितियों का गठन किया गया है।

New Gauseva Samiti formed in Balrampur: Ashish Keshari appointed president
बलरामपुर में गठित नई गौसेवा समिति, आशीष केशरी अध्यक्ष नियुक्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ शासन की ओर से छत्तीसगढ़ गौसेवा आयोग अधिनियम 2004 एवं नियम 2005 के तहत बलरामपुर जिले में जिला स्तरीय और विकासखंड स्तरीय गौसेवा समितियों का गठन किया गया है। शासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर अध्यक्ष एवं सदस्यों की नियुक्ति की है, जिनका कार्यकाल तीन वर्ष का होगा।
Trending Videos


जारी आदेश के अनुसार, आशीष केशरी (शंकरगढ़) को जिला स्तरीय समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। समिति में प्रदीप जायसवाल (राजपुर), अंकित गुप्ता (रामानुजगंज), राजकुमार दयाल (वाड्रफनगर), विनोद गुप्ता (कुसमी) और बिगन सिंह (भेलवाडीह) को सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समिति को जिले में पंजीकृत गौशालाओं की निगरानी, निरीक्षण, आवश्यक सुधार कार्य करने की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही, यह समिति गौशालाओं में दी जाने वाली अनुदान राशि की मॉनिटरिंग, जैविक खाद एवं पंचगव्य निर्माण से जुड़े प्रशिक्षण कार्यक्रमों का संचालन, गौशाला पंजीयन की अनुशंसा और अव्यवस्थाओं पर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का कार्य करेगी।

समिति के कार्यों की नियमितता बनाए रखने के लिए जिला स्तरीय समिति प्रत्येक दो माह में और विकासखंड स्तरीय समिति प्रत्येक माह बैठक करेगी। वहीं, प्रत्येक त्रैमासिक निरीक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत करना भी समिति की जिम्मेदारी होगी। गौसेवा समिति के गठन से जिले में गौशालाओं के संचालन और गौसेवा योजनाओं को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed