{"_id":"67acc3281df21e7ada097bb1","slug":"one-and-a-half-month-old-baby-dies-in-road-accident-in-dhamtari-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: धमतरी में अज्ञात ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, डेढ़ माह के बच्चे की मौत अन्य लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: धमतरी में अज्ञात ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, डेढ़ माह के बच्चे की मौत अन्य लोग घायल
Wed, 12 Feb 2025 09:20 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 12 Feb 2025 09:20 PM IST
सार
धमतरी जिले में सड़क हादसे में डेढ़ माह का बच्चे की मौत हो गई। बाइक सवार अन्य लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
Accident demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धमतरी में फिर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां सड़क हादसे में डेढ़ माह का बच्चे की मौत हो गई। वहीं, इस हादसे में बच्चे, मां-पिता और नानी घायल हुए हैं।
विज्ञापन
अस्पताल चौकी से मिली जानकारी के अनुसार, खुसरेंगा निवासी डोमार साहू अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपनी पत्नी और डेढ़ माह के बच्चे के साथ धमतरी अस्पताल इलाज कराने आया हुआ था। वहीं, इलाज कराने के बाद अपनी ससुराल सेमरा जा रहा था, तभी कुरमातराई के पास एक अज्ञात ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
इसके चलते डेढ़ माह का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया और वहीं बाइक सवार अन्य लोग घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टर ने डेढ़ माह के बच्चे टोकेश साहू पुत्र डोमार साहू को मृत घोषित कर दिया। बरहाल पुलिस अज्ञात ट्रक की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन