{"_id":"666417a3b9d48ac1180d29f6","slug":"one-person-died-and-one-was-injured-after-being-hit-by-truck-in-dhamtari-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: एक किलोमीटर तक घसीटता रहा...बाजार जा रहे दो लोगों को ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, एक मौत; एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: एक किलोमीटर तक घसीटता रहा...बाजार जा रहे दो लोगों को ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, एक मौत; एक घायल
Sat, 08 Jun 2024 02:05 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 08 Jun 2024 02:05 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक ट्रक ने घर से निकलकर बाजार जा रहे दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में एक शख्स की मौत हो गई। वहीं, एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
घटनास्थल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भखारा ब्लॉक में एक अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, एक व्यक्ति घायल हो गया है। ट्रक व्यक्ति को करीब एक किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, भखारा निवासी वेदराम यादव और चंद्रहास साहू अपने घर से निकले थे। मुख्य मार्ग होते हुए भखारा बाजार की तरफ जा रहे थे, तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने दोनों को पीछे से टक्कर मार दी। जिसके चलते चंद्रहास साहू दूर जा गिरा और वेदराम यादव को ट्रक ने अपने चपेट में लेते हुए करीब एक किलोमीटर तक घसीटता रहा।
विज्ञापन
आसपास मजूद लोगों ने घायल को अस्पताल इलाज के लिए भेज गया। वहीं, इस हादसे से लोगों मे गुस्सा उमड़ पड़ा और चक्काजाम कर दिया। आक्रोशित लोगों ने बताया इस मार्ग पर आए दिन छोटी बड़ी दुर्घटना होती रहती है। जिस पर प्रशासन से ब्रेकर या अन्य व्यवस्था करने की मांग पहले भी की जा चुकी है, लेकिन प्रशासन द्वारा अभी तक संज्ञान में नहीं लिया गया है। वहीं, इस हादसे में मृत व्यक्ति के परिवार वाले मुआवजा देने की भी कही गई है।
विज्ञापन