सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   parents walked 5KM carrying dead bodies of two children In Chhattisgarh

CG: बस्तर में दम तोड़ती स्वास्थ्य व्यवस्था, कंधे पर दो बच्चों का शव रखकर 15KM पैदल चले मां-बाप, देखें वीडियो

अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर, कांकेर Published by: श्याम जी. Updated Fri, 06 Sep 2024 03:49 PM IST
विज्ञापन
सार

छत्तीसगढ़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मां-बाप अपने दो बच्चों के शवों को कंधे पर उठाकर ले जाते हुए नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि एंबुलेंस न मिलने से उन्हें पैदल ही चलना पड़ा।

parents walked 5KM carrying dead bodies of two children In Chhattisgarh
बच्चों का शव लेकर पैदल चले मां बाप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कांकेर और महाराष्ट्र बॉर्डर पर स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल है। यह तस्वीर इन स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खोलती दिख रही है। माता-पिता ने बुखार से तप रहे अपने दोनों जिगर के टुकड़ों को कंधों पर रखकर 15 किलोमीटर पैदल सफर तय किया। इसके बावजूद उनके दोनों बच्चों की समय पर इलाज और एंबुलेंस नहीं मिलने से मौत हो गई।

Trending Videos


मां-बाप बच्चों का शव लेकर 15 किलोमीटर तक पैदल चले। एंबुलेंस नहीं मिलने से वो अस्पताल तक नहीं पहुंच सके। अशिक्षा और अज्ञानता की वजह से वो जड़ी-बूटी से इलाज करवाते रहे। अपने दोनों जिगर के टुकड़ों के शव देखकर पट्टीगांव निवासी रमेश वेलादी फफक फफककर रो पड़े। छह साल के बाजीराव और तीन साल के पुत्र दिनेश का शव  कंधों पर लेकर पट्टीगांव से जिमलगट्टा का सफर कीचड़ भरे रास्ते से पैदल तय किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




इलाज से पहले ही बुखार से तप रहे दोनों बच्चों ने दम तोड़ दिया। भले ही राज्य सरकार प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा होने का दावा करती हो पर यह तस्वीर स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खोलती है। बस्तर संभाग के अंदरूनी इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल है। स्वास्थ्य सेवाओं को ठेंगा दिखाती ये तस्वीर मानव संवेदनशीलता के दर्द को बयां कर रही है। जिसे देखकर हर किसी का कलेजा दहल जाएगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed