सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Paving way for fast traffic from Raipur to Durg, two grade separators to be built at a cost of Rs 77.36 crore

CG News: रायपुर से दुर्ग तक फास्ट ट्रैफिक का रास्ता साफ, 77.36 करोड़ से बनेंगे दो ग्रेड सेपरेटर

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 04 Feb 2026 02:17 PM IST
विज्ञापन
सार

राजधानी रायपुर और ट्विन सिटी भिलाई-दुर्ग के बीच आने-जाने वालों को जाम से जल्द राहत मिलने वाली है। राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर सिरसा गेट चौक और खुर्सीपार गेट चौक पर ग्रेड सेपरेटर का निर्माण किया जाएगा।

Paving way for fast traffic from Raipur to Durg, two grade separators to be built at a cost of Rs 77.36 crore
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

राजधानी रायपुर और ट्विन सिटी भिलाई-दुर्ग के बीच आने-जाने वालों को जाम से जल्द राहत मिलने वाली है। राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर सिरसा गेट चौक और खुर्सीपार गेट चौक पर ग्रेड सेपरेटर का निर्माण किया जाएगा। इससे दोनों शहरों के बीच यातायात निर्बाध होगा और वाहनों को सिग्नल पर रुकने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
Trending Videos


केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने इन दोनों स्थानों पर ग्रेड सेपरेटर निर्माण के लिए 77 करोड़ 36 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की है। यह राशि वित्तीय वर्ष 2025-26 की वार्षिक कार्ययोजना के तहत राज्य शासन के प्रस्ताव के अनुरूप मंजूर की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिरसा गेट और खुर्सीपार चौक पर ग्रेड सेपरेटर बनने के बाद रायपुर से दुर्ग तक आवागमन और अधिक सुगम हो जाएगा। उल्लेखनीय है कि इससे पहले इसी मार्ग पर कुम्हारी चौक, डबरा पारा, पावर हाउस चौक और सुपेला चौक पर फ्लाईओवर बनाए जा चुके हैं। अब इन दो प्रमुख चौकों पर भी ग्रेड सेपरेटर बनने से पूरे कॉरिडोर में ट्रैफिक का दबाव काफी हद तक कम हो जाएगा।

लंबे समय से थी मांग
स्थानीय नागरिकों और वाहन चालकों द्वारा सिरसा गेट और खुर्सीपार चौक पर फ्लाईओवर अथवा ग्रेड सेपरेटर निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही थी। जनआकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए राज्य और केंद्र सरकार के समन्वय से इस परियोजना को मंजूरी मिली है। रायपुर–भिलाई–दुर्ग मार्ग औद्योगिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस सड़क से रोजाना बड़ी संख्या में औद्योगिक वाहन गुजरते हैं। सभी प्रमुख चौकों पर फ्लाईओवर और ग्रेड सेपरेटर बनने से न केवल यात्रियों को समय की बचत होगी, बल्कि क्षेत्र में संचालित उद्योगों को भी परिवहन में बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed