सब्सक्राइब करें

UP: 'रात 2 बजे थे, उनमें से एक ने कूदने का प्लान बनाया था, और..'; गाजियाबाद ट्रिपल सुसाइड के चश्मदीद की जुबानी

एएनआई, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 04 Feb 2026 02:35 PM IST
सार

गाजियाबाद में एक रिहायशी बिल्डिंग की 9वीं मंजिल से कूदने से तीन नाबालिग बहनों की मौत हो गई। यह घटना कल रात करीब 2 बजे लोनी इलाके में हुई। घटना का चश्मदीद सामने आया है। चश्मदीद ने पुलिस को पूरी जानकारी दी है।

विज्ञापन
Ghaziabad three sisters story suicide One of them had planned to jump Eyewitness account of triple suicide
ghaziabad suicide - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में तीन नाबालिग बहनों की खुदकुशी की खबर से हर कोई हैरान है। इस मामले का एक चश्मदीद सामने आया है। न्यूज एजेंसी एएनआई पर सामने आए चश्मदीद अरुण ने पूरी घटना के बारे में बताया है। चश्मदीद ने बताया कि रात के ठीक दो बज रहे थे। सामने वाले फ्लैट की बालकनी में लाइट जल रही थी। जब मेरी नजर वहां गई तो उस वक्त कोई रेलिंग पर बैठा था। मैंने जो देखा, उनमें से एक ने कूदने का प्लान बनाया था, और बाकी दो उसे बचाने की कोशिश में गिर गए। मैंने पुलिस को फोन किया। 


अरुण कुमार ने बताया कि "मैंने उन तीनों को कूदते हुए देखा था। यह घटना रात करीब 2 बजे हुई। मैंने जो देखा, उसके मुताबिक, उनमें से एक ने कूदने की योजना बनाई हुई थी। बाकी दो उसे बचाने के प्रयास में गिर गए। चश्मदीद अरुण पेशे से कारोबारी हैं। उन्होंने बताया कि मैंने जो कुछ भी देखा, वही पुलिस को भी बताया है। 
 
Trending Videos
Ghaziabad three sisters story suicide One of them had planned to jump Eyewitness account of triple suicide
Ghaziabad Triple Suicide - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शवों के कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। तीन बेटियों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ghaziabad three sisters story suicide One of them had planned to jump Eyewitness account of triple suicide
इसी सोसायटी में तीन किशोरियों ने की खुदकुशी - फोटो : पीटीआई
घटना के बाद पुलिस उस फ्लैट के अंदर जांच के लिए पहुंची। जहां से तीनों किशोरियों ने छलांग लगाई थी। कमरे में फर्श पर परिवार की तस्वीरें बिखरी थीं। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला। साथ ही दीवार पर अंग्रेजी के शब्द लिखे मिले। दीवार पर I am Really Very Alone, My Life Is Very Very Alone, I am Very Very Alone लिखा था। 
 
Ghaziabad three sisters story suicide One of them had planned to jump Eyewitness account of triple suicide
Ghaziabad Triple Suicide - फोटो : अमर उजाला
डायरी में छिपा हो सकते हैं घटना के राज
इसके अलावा मौके से मिले नोट में एक डायरी का जिक्र था। पुलिस ने कमरे से एक डायरी भी बरामद की है। डायरी ही इस केस की सबसे अहम कड़ी हो सकती है। नोट में लिखा है कि 'इस डायरी में जो कुछ भी लिखा है, वो सब पढ़ लो क्योंकि ये सब सच है। आई एम सॉरी, पापा।' सुसाइड नोट में एक इमोजी भी बना है, जिसमें एक लड़की रोते हुए दिखाई गई है।'

 
विज्ञापन
Ghaziabad three sisters story suicide One of them had planned to jump Eyewitness account of triple suicide
Ghaziabad Triple Suicide - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह था पूरा मामला
गाजियाबाद के थाना टीला मोड़ थाना इलाके की भारत सिटी सोसाइटी में यह घटना घटी। फिलहाल गाजियाबाद पुलिस इस घटना की बारीकी से जांच में जुटी है। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि तीनों नाबालिगों ने देर रात करीब दो बजे एक साथ सोसायटी की 9वीं मंजिल से छलांग लगाई। 

 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed