सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A dairy worker was brutally murdered with an axe

Ghaziabad Murder: डेयरी कर्मचारी की कुल्हाड़ी मारकर बेरहमी से हत्या, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 04 Feb 2026 09:39 AM IST
विज्ञापन
सार

बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे जब डेयरी मालिक ने चारपाई पर पड़ा शव देखा तब पुलिस को सूचना दी। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सुनील के भाई को जानकारी दे दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव सौंपा जाएगा।

A dairy worker was brutally murdered with an axe
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

टीलामोड़ थानक्षेत्र के रिस्तल गांव में डेयरी कर्मी सुनील (42) की अज्ञात व्यक्ति ने कुल्हाड़ी मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। सुनील दिल्ली के मूल निवासी थे। गांव के रहने वाले सत्यप्रकाश की डेयरी में देखरेख का काम करते थे।
Trending Videos


मंगलवार देर रात वह डेयरी में ही सोए थे। पुलिस के अनुसार आरोपी ने कुल्हाड़ी से उनके शरीर पर कई वार किए। बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे जब डेयरी मालिक ने चारपाई पर पड़ा शव देखा तब पुलिस को सूचना दी। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सुनील के भाई को जानकारी दे दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव सौंपा जाएगा। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed