{"_id":"6982b614b7e4580b230762cd","slug":"father-arrested-for-killing-his-child-sickle-and-knife-recovered-from-accused-in-firozabad-2026-02-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: 'मयंक ने इस काम को करने से कर दिया था इनकार, दी थी ये धमकी', कातिल पिता ने बताई हत्याकांड की पूरी कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'मयंक ने इस काम को करने से कर दिया था इनकार, दी थी ये धमकी', कातिल पिता ने बताई हत्याकांड की पूरी कहानी
अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 04 Feb 2026 08:52 AM IST
सार
यूपी के फिरोजाबाद में हुए 14 साल के मयंक की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। गिरफ्त में आए आरोपी ने पिता ने पुलिस को बताया कि मयंक से एक काम करने के लिए कहा था। उसने इनकार कर दिया और धमकी भी दी थी। इस पर उससे गुस्सा आ गया। उसने हंसिया फेंककर मारा तो उसकी आंख के पास जा लगा। इस पर वह डर गया और बेटे को मार डाला।
फिरोजाबाद के जिजौली मोहल्ले में सोमवार को मयंक (14) की हत्या पिता ने गर्म पानी का लोटा न देने पर की थी। आरोपी पिता राजेश कुमार राजपूत को देर रात गिरफ्तार कर मक्खनपुर थाना पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया। हत्या में प्रयुक्त हंसिया और चाकू बरामद किया है।
गिरफ्तारी से पूर्व सुबह करीब 10:30 बजे मयंक के ननिहाल पक्ष ने जिजौली में सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। पुलिस के समझाने पर प्रदर्शनकारी मार्ग से हटे। दोपहर बाद पोस्टमार्टम कराकर शव ननिहाल पक्ष के लोग गांव ले गए। शाम को पुलिस के पहरे में अंतिम संस्कार किया गया।
Trending Videos
2 of 12
मासूम मयंक की हत्या के बाद जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पूछताछ में राजेश राजपूत (मूल निवासी गांव नगला मवासी, मटसैना व हाल निवासी जिजौली, मक्खनपुर) ने वारदात पर पछतावा जताते हुए बताया कि सोमवार दोपहर करीब दो बजे बेटी के ट्यूशन जाने के बाद घर में मयंक और वह अकेले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 12
मासूम मयंक की हत्या के बाद जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उसने गैस पर एक लोटे में पानी गर्म होने के लिए रखा था। मयंक से लोटा उठाकर देने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। दूसरी बार कहने पर उसने मां से शिकायत करने की धमकी दी।
'मयंक सीढ़ियों की ओर भागते समय गिर गया'
इस पर वह आपा खो बैठा। पास में रखे हंसिये को उठाकर मयंक पर फेंका, जो उसकी आंख के पास जाकर लगा। खून निकलने पर मयंक सीढ़ियों की ओर भागते समय गिर गया और सिर पर चोट लगने से खून निकलने लगा। मयंक अचेत हो गया।
विज्ञापन
5 of 12
सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी बाप
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह देखकर वह डर गया कि पत्नी उर्मिला मायके वालों को बुलाकर उसे पिटवाएगी। पुलिस भी बेटे पर जानलेवा हमले में जेल भेज देगी। इसके बाद उसने बेटे पर हंसिये और सब्जी काटने वाले चाकू से वार किए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।