फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police arrested accused lover of murdering his girlfriend in Bemetara

सोने की कील मांग रही थी पार्वती: प्रेमी ने गला रेतकर कर दी हत्या, मिलने से पहले ही खरीद लिया था चाकू

Thu, 08 Aug 2024 06:27 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: श्याम जी. Updated Thu, 08 Aug 2024 06:27 PM IST
सार

बेमेतरा जिले में एक प्रेमी ने चाकू से गला रेतकर महिला की हत्या कर दी थी। बताया जा रहा है कि युवती प्रेमी से सोने के गहने की मांग कर रही थी। हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Police arrested accused lover of murdering his girlfriend in Bemetara
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेरला थाना क्षेत्र में हुई हत्या मामले को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि युवती के प्रेमी ने ही उसकी हत्या की थी। प्रेम प्रसंग में रुपये की मांग हत्या की मुख्य वजह बनी है। आरोपी का नाम रामपाल साहू (42) है, जो संडी रोड आबादी पारा बैजलपुर थाना बेमेतरा का रहने वाला है।

विज्ञापन


एसपी रामकृष्ण साहू ने बताया कि बुधवार को बेरला अहिवारा मुख्य मार्ग पर भैसबोड बोरिया स्थित हनुमान मंदिर के पीछे एक अज्ञात महिला का शव मिला था। गला चाकू से रेतने के कारण अत्यधिक खून निकला हुआ था। मामले में धारा 103(1) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया। मृतका के शव के पास से बरामद काले रंग का कीपेड मोबाइल मिला। इस मोबाइल में सिम लगा हुआ था। शव के पास पड़े भूरे रंग के बैग में एक रसीद प्राप्त हुई, जिसमें रामपाल साहू लिखा हुआ था।
विज्ञापन


घटनास्थल से बरामद मोबाइल व रसीद के आधार पर देर रात मृतका की पहचान पार्वती ध्रुव (25) पत्नी चंदन ध्रुव निवासी वार्ड नंबर 22 सत्या नगर कुगदा थाना कुम्हारी जिला दुर्ग के रूप में हुई। युवती के पति चंदन ध्रुव को घटना के संबंध में जानकारी दी गई। पति चंदन ध्रुव व उसके परिवार के लोगों ने बताया कि बीते साल 2023 अप्रैल माह में पार्वती ध्रुव ग्राम बैजलपुर के रहने वाले रामपाल साहू के साथ भाग गई थी। इस साल अप्रैल माह में वापस आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शव के पास से बरामद मोबाइल सीडीआर के आधार पर रामपाल साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने बताया कि बुधवार को पार्वती ने उसे मिलने के लिए ग्राम मुरमुंदा बुलाया था। दोपहर 12 बजे बाइक से ग्राम मुरमुंदा पहुंचा। मुरमुंदा स्थित बर्तन दुकान से चाकू खरीदकर पार्वती से मिलने गया। पार्वती कान की सोने की खूटी दिलाने की उससे जिद करने लगी। आरोपी ने रुपये नहीं होने की बता कही, फिर दोनों मुरमुंदा से कारोकन्या मंदिर बेरला की तरफ घूमने गए। 


कारोकन्या मंदिर पहुंचने पर पार्वती ने आरोपी के साथ फिर से विवाद शुरू कर दिया। इस दौरान आरोपी ने घटनास्थल में हनुमान मंदिर के पीछे बहाना से पार्वती को ले जाकर चाकू से गला रेत कर हत्या कर फरार हो गया। चाकू को अमोरा में शिवनाथ नदी के पास सुनसान जगह में झाड़ी में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 103 (1) बीएनएस दर्ज कर आज गुरुवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे रिमांड पर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed