फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   police arrested brother-in-law and brother-in-law accused of theft In Dhamtari

CG: शातिर चोर जीजा-साले को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कई चोरी की घटनाओं को दे चुके अंजाम; गहने और वाहन बरामद

Sat, 04 May 2024 08:36 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: श्याम जी. Updated Sat, 04 May 2024 08:36 PM IST
सार

धमतरी जिले में पुलिस ने चोरी करने वाले शातिर आरोपी जीजा और साले को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी के गहने, स्कूटी और बाइक को बरामद किया है। बहरहाल पुलिस दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
police arrested brother-in-law and brother-in-law accused of theft In Dhamtari
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धमतरी जिले के पांच अलग-अलग जगहों पर चोरी करने वाले शातिर आरोपी जीजा और साले को कुरूद थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसमें मुख्य आरोपी का साला नाबालिग है। वहीं, पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी के सोने चांदी के आभूषण सहित दो गाड़ी को बरामद कर लिया है। कुछ महिने पहले ग्राम बगदेही के तीन मकानों से सोने-चांदी के गहने सहित नगदी रकम चोरी हुई थी। इसी तरह ग्राम डोमा से बाईक और ग्राम बिरेतरा से एक स्कूटी चोरी हुआ था। 

विज्ञापन


वहीं, इन सभी मामलों में कुरूद पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने मुखबिर की सुचना और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मुख्य आरोपी ग्राम डोमा निवासी गुलशन यादव को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, जिस पर बताया कि उसने अपने नाबालिग साले के साथ मिलकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। वहीं, पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी के गहने, स्कूटी और बाइक को बरामद किया है। बहरहाल पुलिस दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed