{"_id":"6869234f9281fc63cb00b146","slug":"police-arrested-eight-accused-in-theft-and-gambling-case-in-dhamtari-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: धमतरी में वाहन चोरी और जुआ के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आठ आरोपी गिरफ्तार, वाहन और 1.65 लाख रुपये जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: धमतरी में वाहन चोरी और जुआ के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आठ आरोपी गिरफ्तार, वाहन और 1.65 लाख रुपये जब्त
Sat, 05 Jul 2025 06:36 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 05 Jul 2025 06:36 PM IST
सार
धमतरी जिले में पुलिस दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में वाहन चोरी करने और जुआ खेलने वाले आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चार जुआरियों से 1.65 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की। दोनों मामलों में आरोपियों को रिमांड पर जेल भेजा गया।
विज्ञापन
आठ आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धमतरी जिले में वाहन चोरी और जुआ खेलने के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कुरूद और मगरलोड पुलिस ने वाहन चोरी के चार आरोपियों और जुआ खेलने के चार व्यक्तियों को पकड़ा है। मगरलोड पुलिस ने चार चोरों से चार वाहन जब्त किए हैं, जबकि कुरूद पुलिस ने जुआरियों से 1 लाख 65 हजार रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की है।
विज्ञापन
पहला मामला
मगरलोड क्षेत्र में लगातार मोटरसाइकिल चोरी की घटनाएं सामने आ रहीं थी। मगरलोड पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों मेघराज निषाद, पोखन निषाद, लक्ष्मण निर्मलकर और पोषण ध्रुव (सभी मगरलोड निवासी) को गिरफ्तार किया है। चार जुलाई की रात को गश्त के दौरान पुलिस ने अंग्रेजी शराब दुकान के पास बिना नंबर प्लेट के वाहनों के साथ कुछ संदिग्ध युवकों को देखा।
विज्ञापन
पूछताछ में युवकों ने अस्पष्ट जवाब दिए, जिसके बाद पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की। चारों ने अलग-अलग क्षेत्रों से चार वाहन दो मोटरसाइकिल, एक स्कूटी, और एक एक्टिवा चुराने की बात कबूल की। पुलिस ने इन वाहनों को जब्त कर लिया और अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में पूछताछ जारी रखी है। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
दूसरा मामला
कुरूद पुलिस ने जुआ खेलते हुए चार व्यक्तियों पोखन साहू और फानेश्वर चंद्राकर (दोनों अटंग निवासी), मुकेश साहू (रुद्री निवासी), और दिलीप साहू (उतई, जिला दुर्ग निवासी) को गिरफ्तार किया। इनके पास से 70,510 रुपये नकद, पांच मोबाइल फोन, दो मोटरसाइकिल और 52 ताश के पत्तों सहित कुल 1 लाख 65 हजार 10 रुपये की संपत्ति जब्त की गई। कुरूद पुलिस ने इनके खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ अधिनियम की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की है।