{"_id":"6543706800b4cf886d0c8109","slug":"police-arrested-two-accused-who-misdeed-minor-girls-in-bemetara-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"जबरन की शादी: नाबालिगों की मांग में सिंदूर भरकर युवकों ने किया दुष्कर्म, बहला-फुसलाकर ले गये थे महाराष्ट्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जबरन की शादी: नाबालिगों की मांग में सिंदूर भरकर युवकों ने किया दुष्कर्म, बहला-फुसलाकर ले गये थे महाराष्ट्र
Thu, 02 Nov 2023 03:18 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 02 Nov 2023 03:18 PM IST
सार
बेमेतरा जिले में दो नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपी युवकों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि युवक उनको बहला-फुसलाकर महाराष्ट्र ले गए थे।
विज्ञापन
आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नांदघाट थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामले सामने आये हैं। यहां दो युवक क्षेत्र की ही दो नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर अपने साथ महाराष्ट्र ले गए। आरोप है कि वहां इऩ युवकों ने नाबालिग लड़कियों की मांग में सिंदूर भरकर उनके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों में से एक आरोपी कबीरधाम जिले का रहने वाला है। वहीं, दोनों नाबालिग लड़कियां बेमेतरा जिले के नांदघाट थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं।
विज्ञापन
नांदघाट थाना प्रभारी एसआई अलील चंद ने बताया कि आरोपी सूर्यप्रकाश निषाद (25) थाना पंडरिया, जिला कबीरधाम और विकास भास्कर (21) निवासी नांदघाट, जिला बेमेतरा ने पीड़िता को नाबालिग होना जानते हुए भी प्रलोभन देकर बहला फुसलाकर भगाकर ले गया। मांग में सिंदूर भरकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया। दोनों आरोपी ने पीड़िता को अगस्त माह में अपने साथ महाराष्ट्र ले गए थे।
विज्ञापन
परिजनों की शिकायत बाद पुलिस ने दोनों आरोपी के खिलाफ धारा 366 क, 376, 376 (2) एन व 5(ठ),6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। दोनों नाबालिग लड़की को 31 अक्टूबर को महाराष्ट्र से बरामद किया गया है। वहीं, आरोपी को गुरुवार को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन