{"_id":"65ec8cd39d9af71169064dfe","slug":"police-arrested-two-robbers-who-robbed-farmer-in-dhamtari-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: किसान से लूट करने वाले दो शातिर लुटेरों को पुलिस ने दबोचा, 86 हजार रुपये और दो बाइक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: किसान से लूट करने वाले दो शातिर लुटेरों को पुलिस ने दबोचा, 86 हजार रुपये और दो बाइक बरामद
Sat, 09 Mar 2024 09:52 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 09 Mar 2024 09:52 PM IST
सार
धमतरी जिले में किसान से लूट करने वाले दो शातिर आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 86 हजार रुपये नगद और घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल को जब्त किया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धमतरी जिले के भखारा में किसान से लूट करने वाले दो शातिर आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 86 हजार रुपये नगद और घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल को जब्त किया है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम भठेली निवासी किसान गणपत राम साहू 14 फरवरी को पैसा निकालने के लिए जिला सहकारी बैंक भखारा गए थे। इस दौरान उसके जेब में रखे 50 हजार रूपये को किसी ने पार कर दिया। मामले की शिकायत के बाद भखारा पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे सहित विभिन्न जगहों में लगे करीब 400 सीसीटीवी फुटेज को खंगाला।
इसमें आरोपी की पहचान कवर्धा निवासी संजय गौरिया और बेमेतरा निवासी फिरोज गोंड के रूप में हुई। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस की माने तो पकड़े गए दोनों आरोपी शातिर बदमाश हैं, जो धमतरी के अलावा बालोद के डौण्डी, सिमगा और कांकेर के चारामा एसबीआई बैंक के पास भी लूट की वारदात को अंजाम दिया था। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।