सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police constable dies on spot after being hit by a speeding truck in Ambikapur

अंबिकापुर: तेज रफ्तार ट्रक की ठोकर से पुलिस आरक्षक की मौके पर मौत, हेलमेट छिटका तो सिर पर लगी गंभीर चोट

अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 18 Sep 2025 12:56 PM IST
विज्ञापन
सार

वे सूरजपुर जिले में आरक्षक के पद पर पदस्थ थे। बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे वह अपने गृहग्राम शरमा (उदयपुर) से ड्यूटी पर सूरजपुर जा रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार ट्रक की ठोकर से आरक्षक की मौके पर मौत हो गई।
 

Police constable dies on spot after being hit by a speeding truck in Ambikapur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-130) पर बुधवार दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे में सूरजपुर जिले में पदस्थ पुलिस आरक्षक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा लहपटरा के पास हुआ, जहां विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार ठोकर मार दी।
Trending Videos


जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान मसत्य राम पैकरा (42 वर्ष) निवासी ग्राम सरना थाना उदयपुर, जिला सरगुजा के रूप में हुई है। वह सूरजपुर जिले में आरक्षक के पद पर पदस्थ थे। बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे वह अपने गृहग्राम शरमा (उदयपुर) से ड्यूटी पर सूरजपुर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे ही आरक्षक की बाइक (क्रमांक CG 15 DZ 6378) लहपटरा स्थित कमल फ्यूल पंप के पास पहुंची, सामने से आ रहे ट्रक (क्रमांक UP 44 BT 0920) ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि हेलमेट छिटक गया और आरक्षक के सिर में गंभीर चोटें आ गईं। नाक और मुंह से खून बहने लगा। घायल आरक्षक को 108 एंबुलेंस की मदद से अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

लखनपुर पुलिस ने ट्रक को जब्त कर थाने में खड़ा कर दिया है। वहीं मृतक के परिजन आसाराम पिता मुन्ना राम की रिपोर्ट पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ धारा 106(1) के तहत अपराध दर्ज किया है। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। हादसे के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर आए दिन तेज रफ्तार वाहनों से दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन ट्रैफिक व्यवस्था पर कोई नियंत्रण नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed