फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police failed to take action against thieves robbers and bookies in Bhatapar

Chhattisgarh : चोर, लुटेरे व सट्टेबाजों का अड्डा बना भाटापारा, कार्रवाई करने में पुलिस नाकाम

Sun, 13 Aug 2023 07:57 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा
अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा Published by: श्याम जी. Updated Sun, 13 Aug 2023 07:57 PM IST
सार

भाटापारा में इन दिनों चोरी, लूट और सट्टेबाजी जैसे मामले बढ़ते जा रहे हैं। वहीं, पुलिस अभी किसी भी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफल नहीं हुई है।
 

विज्ञापन
Police failed to take action against thieves robbers and bookies in Bhatapar
भाटापारा थाना शहर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धर्म नगरी के नाम से जाना जाने वाला भाटापारा इन दिनों मिनी मुंबई के नाम से भी जाना जा रहा है। ऐसा इसलिए कहना पड़ रहा है, क्योंकि शहर और ग्रामीण क्षेत्र में चोरी, लूट और सट्टा बाजार जैसे काम जोरों से चल रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाकर आने-जाने वालों पर नजर रखते हुए सट्टे का कारोबार चलाया जा रहा है। वहीं, चोरी के मामले आए दिन सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन


रेल लाइन होने से चोर लुटेरों के लिए भाटापारा एक मात्र ऐसा स्थान हो गया है, जहां अपने कार्य को अंजाम देकर आरोपी आसानी से शहर से निकल जाता है। कुछ माह पहले रोहरा गांव में लुटेरो ने लाखों रुपये का सोना-चांदी लुटकर फरार हो हुए। पुलिस और साइबर टीम ने आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन आज तक पुलिस के हाथ खाली हैं। 
विज्ञापन


नौ अगस्त को गिरीश देवांगन के घर में घुसकर आरोपी  45 हजार रुपये व जेवर लूटकर फरार हो गया। लगभग चार दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। ठीक इसी तरह 11 अगस्त को भाटापारा हटरी बाजार में एक ही दिन लगातार चार दुकानों का ताला तोड़कर कुछ नगदी व समान लेकर आरोपी फरार हो गया, जिन्हें भी गिरफ्तार नहीं किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते हैं अधिकारी जनप्रतिनिधी:-
पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी सुनील महेश्वरी का कहना है कि रमन सिंह जब मुख्यमंत्री थे तो उनके विधायक के कहने पर लूटपाट और सट्टा जैसी घटनाओं की रिपोर्ट नहीं लिखा जाती थी। कांग्रेस सरकार में सभी की रिपोर्ट लिखी जाती है। पुलिस के कार्य में किसी प्रकार हस्तक्षेप नहीं किया जाता।

भाजपा जिला महामंत्री राकेश तिवारी ने कहा कि अपाराधों कि संख्या को देख सुनील महेश्वरी का दिमाग खराब हो गया है और कुछ भी आरोप लगा रहे हैं। उनकी बौखलाहट से ही समझा जा सकता है कि किस के कार्यकाल में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।


पुलिस अधिक्षक दीपक झा ने बताया कि जब चार दुकानों के ताला तोड़ने वालों का खुलासा बहुत ही जल्द होगा और गिरीश देवांगन के घर से 45 हजार रुपये लूटने वालों की खोजबीन जारी है। बाहरी गिरोह कि जानकारी जुटाई जा रही है, उसका भी खुलासा पुलिस बहुत जल्द करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed