सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   'Pradeep and Dhirendra Shastri spreading superstition': BJP says Congress is siding with oppose conversions

'अंधविश्वास फैला रहे प्रदीप और धीरेंद्र शास्त्री': बीजेपी बोली- धर्मांतरण का विरोध करने वालों के साथ कांग्रेस

अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sat, 27 Dec 2025 09:22 PM IST
विज्ञापन
सार

CG Politics ON conversions: छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण को लेकर सियासत गरमाई हुई है। धर्म और आस्था को लेकर बीजेपी और कांग्रेस हमलावर हैं।

'Pradeep and Dhirendra Shastri spreading superstition': BJP says Congress is siding with oppose conversions
ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार

CG Politics ON conversions: छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण को लेकर सियासत गरमाई हुई है। धर्म और आस्था को लेकर बीजेपी और कांग्रेस हमलावर हैं। एक दूसरे पर जमकर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। प्रदेश के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और बागेश्नर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अंधविश्वास फैला रहे हैं। मिश्रा अब भगवान की कथा छोड़कर टोटकों का प्रचार कर रहे हैं। समाज शिक्षित होने के बावजूद अंधविश्वास की ओर बढ़ रहा है। वहीं धीरेंद्र शास्त्री को लेकर कहा कि वो बार-बार छत्तीसगढ़ में धन बटोरने के लिये आ रहे हैं। वे बीजेपी के एजेंट के रूप में कार्य कर रहे हैं। 

Trending Videos



विज्ञापन
विज्ञापन



दुर्ग में आयोजित संविधान पर्व कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा, आरएसएस और कथावाचकों पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में हिंदू कभी खतरे में नहीं थे, बल्कि भाजपा और आरएसएस ने 'हिंदू खतरे में है' का डर दिखाकर तीन बार चुनाव जीता। वहीं कांग्रेस के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने भी पंडित शास्त्री के बयान और बीजेपी पर पलटवार किया है।

ऐसा मानने वाले देश छोड़ दें: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 
पूर्व सीएम बघेल के बयान से प्रदेश में धार्मिक राजनीति तेज हो गई है। बघेल के इस बयान पर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अगर हनुमान भक्ति का प्रचार करना और हिंदुओं को जोड़ना अंधविश्वास है,तो ऐसा मानने वालों को देश छोड़ देना चाहिए।


सनातन का अपमान बंद करो: सीएम विष्णुदेव साय
सीएम विष्णुदेव साय ने इस संबंध में कहा कि सनातन विरोधी कार्य करने वाले कांग्रेसियों को ऋषि-मुनियों का अपमान करने का कोई अधिकार नहीं है। सनातन का अपमान बंद करो!

ये सनातन धर्म का अपमान: सांसद संतोष पांडेय 
बीजेपी ने इस मामले में पलटवार करते हुए निशाना साधा है। राजनांदगांव से बीजेपी सांसद संतोष पांडेय ने कांग्रेस और भूपेश बघेल पर सनातन धर्म का अपमान करने का आरोप लगाया है। पांडेय ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को न तो आस्था पर विश्वास है और न ही देश की परंपराओं पर। उन्होंने आरोप लगाया कि राम मंदिर के मुद्दे पर भी कांग्रेस का रवैया दोहरा रहा है। 


कांग्रेस पर धर्मांतरण को खुला संरक्षण :अमित चिमनानी 
वहीं  भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी ने कहा कि भाजपा धर्मांतरण के खिलाफ खड़ी है जबकि कांग्रेस सनातन धर्म के खिलाफ खड़ी है। चिमनानी ने कांग्रेस पर धर्मांतरण को खुला संरक्षण देने का आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस संत, समाज समेत हर उस व्यक्ति के खिलाफ षड्यंत्र करती है जो धर्मांतरण का विरोध करता है। 


उन्होंने कहा कि पंडित प्रदीप मिश्रा व पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा अंध विश्वास फैलाने संबंधी बयान के लिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आड़े हाथों लेते हुए मांग की कि भूपेश बघेल अपने बयान के लिए लाखों-करोड़ों सनातन-प्रेमियों से  माफी मांगें और यदि वह माफी नहीं मांगते हैं तो कांग्रेस नेतृत्व उन पर कार्रवाई करे। भूपेश बघेल दोनों लोगों पर अंधविश्वास फैलाने का आरोप लगा रहे हैं। जिनके सत्संग में देश-प्रदेश और विदेश में भी लाखों लोग जुट रहे हैं, तो बघेल ऐसी बातें कहकर उन लाखों ,करोड़ों सनातन-प्रेमियों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। इन सब बातों से यह सिद्ध हो रहा है कि जो सनातन का प्रचार, घर-वापसी कार्यक्रम, धर्मांतरण को रोकने की बात कहेगा। ऐसे सभी संत-महात्माओं और लोगों पर कांग्रेस प्रहार करेगी।

'सनातन के विरुद्ध एक बहुत बड़ी साजिश'
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता चिमनानी ने कहा कि जिसने भी धर्मांतरण के खिलाफ कहा और धर्मांतरण के विरुद्ध समाज को जागरूक किया। कांग्रेस ने उस पर जहर उगलने का काम किया है, उसका दमन किया है। मीडिया रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए उन्होंने बताया कि सन् 2004 में कांग्रेस नेत्री सोनिया गांधी के इशारे पर दीपावली की पूजा रुकवाकर एक झूठे आरोप में शंकराचार्य जयेंद्र सरस्वती की गई गिरफ्तारी की गईं थी। यह किसी कलंक से कम नहीं था और कहा कि यह सनातन के विरुद्ध एक बहुत बड़ी साजिश का प्रमाण है। कांग्रेस के तत्कालीन दिग्गज नेता प्रणव मुखर्जी ने अपनी किताब 'द कोएलिशन ईयर्स' में यह कहा था कि शंकराचार्य की जो जबरन गिरफ्तारी हुई थी, वह सोनिया गांधी ने सनातन धर्म को नीची दिखाने के लिए करवाई थी । ऐसा मीडिया रिपोर्ट्स एवं कई पत्रकार जन के ट्वीट के माध्यम से सामने आया था। शंकराचार्य तमिलनाडु में हो रहे धर्मांतरण के खिलाफ आवाज उठा रहे थे। इससे साफ है कि धर्मांतरण की मुखालफत और सनातन के प्रचारकों को कांग्रेस टारगेट करती है।

'रामदेव बाबा की हत्या के षड्यंत्र खुलासा'
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि रामदेव बाबा के साल 2011 में अपनी हत्या के षड्यंत्र का खुलासा किया गया। इसी प्रकार छत्तीसगढ़ में नवम्बर 2022 में राजनांदगाँव की तत्कालीन महापौर हेमा देशमुख ने हिन्दू देवी-देवताओं को न मानने की शपथ दिलाई। इन्हीं दिनों में तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा था कि धर्मांतरण से किसी को कोई गुरेज नहीं होना चाहिए सबको अपना धर्म चुनने का अधिकार है । बघेल ने 2024 में फिर शिवलिंग पर जल अर्पित करने की सनातन परम्परा, आस्था व भावनाओं को अपमानित किया और कहा था केवल एक लोटा जल चढ़ाने से क्या होगा? चिमनानी ने सन् 2023 में कांग्रेस के शासनकाल में धर्मांतरण को लेकर बस्तर में हुए हिंसक बवाल और उसमें तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष की पिटाई और गिरफ्तारी की चर्चा कर कहा कि तब आदिवासियों ने अपने संरक्षण की मांग की थी, लेकिन बघेल बजाय आदिवासियों को संरक्षण देने के नई दिल्ली के चर्च में ईसाई मिशनरियों के लोगों के साथ फोटो खिंचवाकर उन्हें आश्वस्त कर रहे थे कि छत्तीसगढ़ में कोई कानून से ऊपर नहीं है। समाज में वैमनस्यता फैलाने वाले को बख्शा नहीं जाएगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के काँवरियों पर पुष्प-वर्षा का विरोध, कांग्रेस नेता चरणदास महंत और बैज द्वारा महाकुम्भ चलने का आमंत्रण ठुकराने का जिक्र कर कहा कि 2004 में जयेंद्र सरस्वती की गिरफ्तारी से कांग्रेस का चला आ रहा सनातन-विरोधी रवैया आज 2025 तक बदस्तूर जारी है। 

 
बता दें कि इन दिनों प्रसिद्ध कथावाचक पंडित धीरेन्द्र शास्त्री छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले भिलाई जयंती स्टेडियम में में हुनमंत कथा सुना रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed