फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Question paper found one hour late in CG TET 2024 in second shift in Dhamtari

CG TET 2024: दूसरी पाली में एक घंटा लेट मिला प्रश्नपत्र, छात्रों ने किया हंगामा; बोनस अंक देने की मांग की

Sun, 23 Jun 2024 10:17 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: श्याम जी. Updated Sun, 23 Jun 2024 10:17 PM IST
सार

अभ्यर्थियों का कहना है कि दूसरी पाली के परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र दो बजे मिलना था, लेकिन उन्हें एक घंटा लेट से प्रश्नपत्र दिया गया। ऐसे में वे सभी प्रश्नों को हल नहीं कर पाए, जिसको लेकर अभ्यर्थियों में नाराजगी देखने को मिल रही है। 

विज्ञापन
Question paper found one hour late in CG TET 2024 in second shift in Dhamtari
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

छत्तीसगढ़ में 23 जून को टेट एग्जाम शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित की गई। वहीं, धमतरी में ओएमआर सीट एक घंटा लेट मिलने से अभ्यथिर्यों ने परीक्षा केंद्र के बाहर हंगामा किया। साथ ही अभ्यर्थी प्रश्नपत्र लेट मिलने पर बोनस अंक देने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन


मामला जिले के भखारा स्थित शासकीय कॉलेज सिहाद का है। इस सेंटर पर 400 अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे थे। टेट एग्जाम दो पालियों में संपन्न हुआ। सिहाद कॉलेज के अभ्यर्थियों का कहना है कि दूसरी पाली के परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र दो बजे मिलना था, लेकिन उन्हें एक घंटा लेट से प्रश्नपत्र दिया गया। ऐसे में वे सभी प्रश्नों को हल नहीं कर पाए, जिसको लेकर अभ्यर्थियों में नाराजगी देखने को मिल रही है। बहरहाल कॉलेज के प्राचार्य का कहना है कि व्यापम से बात करने के बाद भी अतरिक्त समय दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed